News in Brief

Kota : राजस्थान के कोटा में बेरहम पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से बाहर कर हत्या (Kota Murde Case) कर दी थी. घसीटता हुआ घर से बाहर ले आया था. इस मामले (Rajasthan Crime) में हत्यारे सुनील उर्फ पिंटू ने अपने 8 महीने के बच्चे कालू उर्फ अविनाश पर भी हमला किया था. उसके शरीर पर भी धारदार हथियार से चोट के निशान थे. परिजनों ने अविनाश को देर रात को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया था. जहां से उसे जेकेलोन रेफर कर दिया. आज सुबह उपचार के दौरान पीडियाट्रिक आईसीयू में उसकी मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें : पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर घसीटता हुआ सड़क पर ले आया, थाने जाकर बोला-मैंने मार डाला

सीमा के देवर अनिल का कहना है कि जब वापस घर पर पहुंचे तो बच्चा चोटिल स्थिति में था. ऐसे में उसे अस्पताल लेकर आए थे और आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. उनका कहना है कि पिंटू ने बच्चे को मारा या गिरने से उसके चोट लगी. उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जिस तरह से सीमा पर हमला किया था, हो सकता है बच्चे को भी मारा हो. 

मामा मनोज का कहना है कि उन्हें तो केवल सीमा पर ही हमला कर देने और उसकी हत्या की जानकारी मिली थी, लेकिन देर रात दोबारा फोन आया कि अविनाश के भी चोट लगी हुई है. ऐसे में खुद जेके लोन अस्पताल पहुंचे. यहां पर उसे खून की आवश्यकता थी वह भी दिया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें कहा कि बच्चा सीरियस है. सास नहीं ले पा रहा है. हम उसे रात भर उसका उपचार करवाते रहे, आखिर में सुबह उसने दम तोड़ दिया. 

सीमा के मामा मनोज ने कहा है कि पिंटू ने अपने बच्चे और पत्नी की हत्या कर दी है. ऐसे हत्यारे को फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए. रामपुरा कोतवाली थाना अधिकारी (Kota Police) हत्यारे पति सुनील उर्फ पिंटू की हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है. दूसरी तरफ सीमा के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया एमबीएस मोर्चरी में चल रही है. शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वहीं, बच्चे का भी पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Jaipur में Covid Guideline का निकला ‘जनाजा’, पुलिस और विधायक एक-दूसरे को ठहरा रहे गुनहगार