

नई दिल्ली: भारत की तैराक माना पटेल (Maana Patel) टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की तीसरी तैराक वहीं ऐसा करने वाली पहली महिला हैं. भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.
माना पटेल ने रचा इतिहास
माना (Maana Patel) ने यूनिवर्सिटी कोटा हासिल किया है और वह टोक्यो में महिला 100 मीटर बैकट्रोक में हिस्सा लेंगी. माना से पहले श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक) और सजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई) ने हाल ही में ए क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर ओलंपिक बर्थ जीता था.
माना (Maana Patel) का सीजन की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता अप्रैल में उज्बेकिस्तान ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप थी, जहां उन्होंने 1:04.47 सेकेंड का समय लेकर महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता था.
Backstroke swimmer Maana Patel has become the 1st female and 3rd Indian swimmer to qualify forI congratulate Maana, who qualified through Universality Quota. Well done!! pic.twitter.com/LBHup0F7RK
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 2, 2021
बता दें कि पिछले महीने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में ओलंपिक ए क्वालीफिकेशन हासिल कर सजन टोक्यो का टिकट पाने वाले पहले भारतीय तैराक बने थे.
साजन और नटराज ने किया कमाल
साजन प्रकाश (Sajan Prakash) ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए, जिन्होंने रोम में सेट्टे कोली ट्रॉफी में पुरूषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकंड का समय निकाला.
रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके साजन (Sajan Prakash) तोक्यो ओलंपिक ‘ए ’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सेकंड से कामयाब रहे. तोक्यो ओलंपिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56.48 सेकंड है. जिसके बाद नटराज दूसरे भारतीय थे जिन्होंने ओलंपिक ए क्वालीफिकेशन मार्क हासिल किया था.

