News in Brief

Jaipur: सहायक रेडियोग्राफर (Assistant radiographer) में चयनित अभ्यर्थियों ने पदस्थापन की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य भवन (Health building) में जाने से रोक दिया तो उन्होंने अशोक उद्यान में इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया. 

यह भी पढ़ें- जानिए Rajasthan के किसान ढिल्लों की कहानी, जिनका जिक्र PM Modi ने किया!

स्वास्थ्य भवन के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर चयन के बाद पदस्थापन नहीं देने पर आक्रोश व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें- Ajmer: 10वीं-12वीं के प्राइवेट विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग को लेकर ABVP का प्रदर्शन

राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना महामारी (Corona pandemic) की परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में स्टाफ की कमी को देखते हुए 12 जून 2020 को लैब तकनीशियन और सहायक रेडियोग्राफर भर्ती निकाली गई. इसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने 21 मई 2021 को 1058 पदों पर सहायक रेडियोग्राफर भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया. पदस्थापन के लिए जिले के चयन के प्रक्रिया भी 28 मई तक पूरी कर ली गई. इसके बावजूद अभ्यर्थियों को पदस्थापन नहीं दिया गया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. 

क्या कहना है राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष का
अभ्यर्थी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य भवन पहुंचे, लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थी. पुलिस अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य भवन में प्रदर्शन नहीं करने दिया. इसके बाद अभ्यर्थी सचिवालय के पीछे अशोक उद्यान में पहुंचे और प्रदर्शन किया. इस दौरान वहां राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ (Rajasthan Unemployed Unified Federation) के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव भी पहुंच गए. यादव ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाई जाएगी. 

मुख्यमंत्री बेरोजगारों के प्रति संवेदनशील 
अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचानी होगी. मुख्यमंत्री बेरोजगारों के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने पहले भी बेरोजगारों की मांगें मानी है, नियुक्ति की बात भी विधिवत रूप से उन तक पहुंचाई जाएगी. इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को प्रमुख स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन से वार्ता के लिए सचिवालय ले जाया गया.