
Jaipur : राजधानी जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर को आधी रात को एक आदेश निकाल कर निलंबित करने के मामले को लेकर बीजेपी ने सरकार पर हमला बोला है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा कि, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि”इतिहास गवाह है देश में जून के महीने में ही आपातकाल लगा था और कांग्रेस के पतन की शुरूआत हुई थी. जयपुर ग्रेटर की मेयर और पार्षदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण तो है, लेकिन यही राजस्थान में कांग्रेस के पतन का कारण बनेगा।पार्टी हर तरीक़े से न्याय की लड़ाई लड़ेगी.’
ये भी पढ़ें-अनलॉक टू की तैयारी में Rajasthan सरकार, जानें क्या मिलेगी छूट, कहां रोक रहेगी बरकरार
भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा (Ramlal Sharma) ने इस पूरे मामले की निंदा करते हुए कहा कि आधी रात को लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाकर मेयर को निलंबित किया गया है. सीनियर अफसर की जांच जूनियर अफसर को दी गई है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता अभी भी हार मानने को तैयार नहीं है. न्यायालय में भी यह लड़ाई लड़ने को भाजपा तैयार है.
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भी कांग्रेस पार्टी का विश्वास नहीं रहा है. इतना ही नहीं है कांग्रेस पार्टी पर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का आचरण हमेशा से ही अलोकतांत्रिक रहा है.
वहीं, निलंबन के बाद डॉ. सौम्या गुर्जर (Somya Gurjar) ने कहा कि सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेषता से सारी हदें पार की. मुझे टारगेट कर विधि विरुद्ध जाकर कार्यवाही की. सरकार के सख्त लॉकडाउन और सार्वजनिक अवकाश शनिवार रविवार के दिन, एक भी कार्य दिवस का पक्ष प्रस्तुत करने नहीं दिया समय. विधि विरुद्ध एक तरफा कार्यवाही न्याय संगत नहीं है.
यह भी पढ़ें : 46 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल, पर नहीं बजेगी विद्यालय की घंटी, जानिए क्यों
