News in Brief

नई दिल्ली. MES Recruitment 2021: मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) की तरफ से सुपरवाइजर सहित अन्य के 572 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट mes.gov.in पर जाकर 17 मई 2021 या उससे पहले तक आवेदन कर दें. क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

महत्वपूर्ण तारीख
– ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से भरे जा रहे हैं.
– आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई 2021
– एग्जाम 20 मई को आयोजित किया जाएगा.

भर्ती डिटेल्स 
कुल पद- 572
सुपरवाइजर- 450+8
ड्राफ्ट्समैन – 56+62

शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

आयु सीमा
भर्ती के लिए 18 वर्ष से 30 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट mes.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

WATCH LIVE TV