News in Brief

भोपाल/रायपुर: अभी कुछ द‍िनों से मध्‍य प्रदेश में बार‍िश से राहत म‍िली हुई थी. अब एमपी में फिर से मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं. रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर चंबल, भोपाल, इन्दौर, नर्मदापुरम संभाग में गरज- चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं. वहीं, छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में भी भारी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया गया है. 

फ‍िर से बार‍िश का दौर शुरू 
देवास, उज्जैन, ग्वालियर, चम्बल, बड़वानी, जबलपुर, शहडोल, खंडवा और खरगौन में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. आगामी दो दिनों में प्रदेश में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. 

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में भारी बार‍िश की संभावना 
वहीं, छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर द‍िया गया है. बस्तर संभाग के जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया है. बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.  

मध्‍य प्रदेश के इन जिलों में हुई सबसे कम बारिश
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड, बघेलखंड के कुछ हिस्सों से मानसून इस बार रूठा सा नजर आया है. प्रदेश के जिन 11 जिलों सबसे कम बारिश हुई है, उनमें झाबुआ, अलीराजपुर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी और डिंडौरी शाम‍िल हैं. इन जिलों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है. इन सभी जिलों में कोटे के 21 प्रतिशत से लेकर 45 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है जबकि इनमें भी झाबुआ, अलीराजपुर दतिया, रीवा और सीधी पांच जिले ऐसे हैं जहां सबसे कम बारिश हुई है. ऐसे में जब अब फ‍िर से बार‍िश का दौर शुरू हो रहा है तो देखने वाली बात होगी क‍ि इस बार इन ज‍िलों में बार‍िश का कोटा पूरा होगा या नहीं, या फ‍िर मध्‍य प्रदेश में भयानक बार‍िश के बाद भी ये ज‍िले मानसून बीतने के बाद भी सूखे ही रह जाएंगे.  

Viral: चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान का धमकी भरा वीडियो वायरल, खुलेआम कर रहे हाथ तोड़ने की बात