News in Brief

Munger: मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी कर रहे दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल,चार मैगजीन,चार जिन्दा कारतूस एक बाइक बरामद किया है.

दरअसल, मुंगेर पुलिस लगातार जिले में अवैध हथियार की तस्करी व अवैध निर्माण को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. गुप्त सुचना के आधार पर बरियारपुर थाना क्षेत्र एक बादशाही पुल के पास बाइक से जा रहे दो हथियार तस्कर मिथलेश मंडल और मो. महताब को गिरफ्तार किया. उनके पास से दो देशी पिस्टल चार मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. 

गिरफ्तार हथियार तस्कर मिथलेश मंडल भागलपुर जिला घोंघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक का रहनेवाला है. वहीं, मो. महताब अकबरनगर का रहने वाला है.  इसी बीच पूछताछ में मिथलेश मंडल ने कुछ अहम जानकारी दी. जिसके बाद मुंगेर पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा आरोपी के घर पन्नुचक के दो घरो में छापेमारी की गई. जंहा एक घर से दो बंदूक तीन अर्धनिर्मित बंदूक का समान बरामद किया गया. पुलिस को दूसरे घर से दो नाली बंदूक के कारतूस सहित हथियार बनाने के उपक्रम बरामद हुए. 

  ये भी पढ़ें: BPSC 64th Final Result: बीपीएससी 64वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कौन हैं 10 टॉपर

एसपी जगुनाथ जलारेड्डी ने जानकरी देते हुए बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर मिथलेश मंडल के घर जब पुलिस ने छापेमारी की तो वहां 69 पीस बंदूक की गोली, एक वेस मशीन,एक-एक नाली बंदूक,एक दो नाली बंदूक,एक देशी कट्टा,आदि हथियार बनाने के उपक्रम बरामद हुए हैं. एसपी ने कहा की अवैध हथियार बरमदगी के आलोक में बरियारपुर थाना एवं घोंघा (भागलपुर ) थाना में अग्रतर कार्यवाई की जा रही है.

(इनपुट: प्रशांत कुमार)