News in Brief

Jaipur: इंसानों के बाद शेरों में भी कोरोना संक्रमण (Corona infection) फैल गया है. हैदराबाद (Hyderabad) और इटावा (Etawah) के बाद राजस्थान (Rajasthan) में भी कोरोना ने शेर के जबड़े को जकड़ लिया है. 

यह भी पढे़ं- Nahargarh Biological Park में Corona की Entry! एशियाटिक लायन त्रिपुर हुआ Positive

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (Nahargarh Biological Park) में शेर त्रिपुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. त्रिपुर शेर के साथ ही शेरनी तारा, सृष्टि के अलावा बाघ रंभा, महक, रानी, सफेद बाघ चीनू और पैंथर कृष्णा समेत 17 जानवरों के सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भिजवाए गए हैं. पार्क 17 अप्रैल से बंद था और 7 मई को सैंपल लिए गए. सफेद बाघ चीनू, शेरनी तारा और लेपर्ड कृष्णा संदिग्ध पाए गए. इन तीनों के रिपीट सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भिजवाए गए हैं. 

यह भी पढे़ं- नए टाइगर्स की दहाड़ से फिर गूंजेगा Rajasthan का Nahargarh Biological Park !

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इंसानों की तरह ही डॉक्टर ने पीपीई सूट पहनकर शेर के नाक-मुंह से उसका सैंपल लिया. इस तरीके से शेर को दो पिंजरों के बीच दबाया. जब जानवर पूरी तरह से फिट हो गया तो इंसानों की तरह स्वाब लिया गया. इसके बाद सैम्पल को पैक करके जांच के लिए बरेली भिजवाया गया. 

अधिकारी भी हुए थे पॉजिटिव
बायोलॉजिकल पार्क के कुछ अधिकारी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे ऐसे में आशंका है कि कहीं शेरों में कोरोना इन कर्मचारियों से तो नहीं पहुंच गया.