News in Brief

MP Panchayat Adhyaksh Election Result: रतलाम जिले के 3 जनपदों रतलाम, जावरा और पिपलोदा में आज जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. वोटिंग को देखते हुए तीनों ही जनपदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. शाम  तक तीनों जगह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा. निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी.  

वोटिंग को देखते हुए जनपद में पुलिस ने सारी तैयारियां कर ली है. जनपद के बाहर आने-जाने के रास्ते आज आम नागरिकों के लिए बंद रहेंगे और सिर्फ जनपद सदस्यों और निर्वाचन से जुड़े लोगों को ही आवाजाही की अनुमति रहेगी. बैरिकेड लगा दिए गएहैं और आम लोगों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है. बता दें कि कल सैलाना में कांग्रेस विधायक हर्ष गहलोत और उनके समर्थकों ने काफी हंगामा किया था. जिसे देखते हुए आज जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष  चुनाव के लिए पुलिस बल बढ़ा दिया गया है. 

बता दें कि 27 जुलाई को पहले चरण के चुनाव में 170 जनपदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने गए. आज 28 जुलाई को 143 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. वहीं जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल 29 जुलाई को होगा. 

आज इन जनपदों पंचायतों में होगा चुनाव

आज भोपाल जिले की बैरसिया जनपद, राजगढ़ जिले की खिलचीपुर, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, विदिशा जिले की कुरवाई,ग्यारसपुर, लटेरी, इंदौर जिले की सांवेर, खरगोन जिले की कसरावद, भीकनगांव, गोगांवा, खरगोन, रायसेन जिले की बेगमगंज, सांची, औबेदुल्लागंज, सीहोर जिले की आष्टा, बुधनी,खंडवा जिले की पुनासा, पंधाना, छैगांवमाखन, झाबुआ जिले की मेघनगर, रानापुर, रामा, धार जिले की धरमपुरी, मनावर, सरदारपुर, नालछा, धार, तिरला जनपद पंचायत में चुनाव होना है. 

साथ ही बुरहानपुर जिले की खकनार, अलीराजपुर जिले की सोंडवा, उदयगढ़, जोबट, ग्वालियर जिले की घाटीगांव, डबरा, गुना जिले की आरौन, चाचोड़ा, बड़वानी जिले की निवाली, पाटी, बड़वानी, अशोकनगर जिले की मुंगावली, चंदेरी, गुना जिले की आरौन, चाचोड़ा, शिवपुरी जिले की कोलारस, पोहरी, करेरा, शिवपुरी जनपद पंचायत में चुनाव होने हैं. 

टीकमगढ़ जिले की पलेरा, जतारा, ​​​​​​​शाजापुर जिले की शुजालपुर, कालापीपल, ​​​​​​​आगरमालवा जिले की सुसनेर, नलखेड़ा,दतिया जिले की भाण्‍डेर, जबलपुर जिले की कुण्‍डम, पनागर, शाहपुरा, छिंदवाड़ा जिले की सौंसर, पांढुर्ना, मोहखेड़ा, जुन्नारदेव, चौरई, मंडला जिले की मंडला, नारायणगंज, निवास, बीजाडोडी, डिंडौरी जिले की समनापुर, बजाग, करंजिया, कटनी जिले की कटनी, बहोरीबंद, रीठी, उज्‍जैन जिले की घटिया, महिदपुर, तराना, ​​​​​​​नीमच जिले की मनासा जनपद में चुनाव हो रहे हैं.  

श्‍योपुर जिले की विजयपुर और ​​​​​​​मुरैना जिले की सबलगढ़, कैलारस और पहाड़गढ़, बैतूल जिले की आठनेर, चिचोली, प्रभातपट्टन, भैंसदेही, भीमपुर, टीकमगढ़ जिले की पलेरा, जतारा, ​​​​​​​निवाड़ी जिले की पृथ्‍वीपुर, पन्‍ना जिले की पवई, शाहनगर, मंदसौर जिले की गरोठ, मल्‍हारगढ़, ​​​​​​​देवास जिले की टोंकखुर्द, खातेगांव, सोनकच्‍छ आदि जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हो रहा है. जिसके नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे.