
नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों के लिए सरकार की एक बेहतरीन योजना है ‘पीएम किसान मानधन योजना’ (PM Kisan Man Dhan Yojana). जिससे आप हर महीने 3 हजार रुपये पा सकते हैं. इसके लिए किसी दस्तावेज की जरूरत होगी. हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का पीएम किसान निधि (PM Kisan Nidhi) से जुड़ा होना जरूरी है. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में….
क्या है PM किसान मानधन योजना (PM Kisan Man Dhan Yojana)
केंद्र सरकार ने छोटे किसानों के लिए हर महीने पेंशन की देने की योजना बनाई है. PM किसान मानधन योजना के जरिए 60 साल के बाद लाभार्थी को 3 हजार रुपये महीना यानी 36 हजार रुपये सालाना पेंशन के तौर पर मिलते हैं. इस योजना का फायदा पीएम किसान लाभार्थी बिना दस्तावेज लगाए उठा सकते हैं.
सीधे अंशदान की मिलती है छूट
पीएम किसान (PM Kisan Nidhi) लाभार्थी को उसे मिलने वाली किस्त से सीधे अंशदान करने की छूट मिलती है. इसके जरिए उसे मिलने वाले 6000 रुपये में से उसका प्रीमियम कट जाएगा. इस तरह वह बिना जेब से खर्च किए 36 हजार रुपये सालाना का हकदार बन सकता है.
Driving License को Aadhaar Card से करा लें लिंक, वरना पड़ सकते हैं परेशानी में, जानें तरीका
योजना कैसे उठाएं लाभ
किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 साल का कोई भी किसान रजिस्ट्रेशन करा सकता है. हालांकि इसका फायदा लेने के लिए किसान के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन ही होनी चाहिए. योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक आपको अंशदान करना होगा. इसके लिए 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, जो किसान की उम्र पर निर्भर है.
अगर 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो मासिक अंशदान 55 रुपये हर महीने होगा. वहीं, अगर 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो 110 रुपये हर महीने अंशदान करना होगा. अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो 200 रुपये महीना योगदान करना होगा.
WATCH LIVE TV
