News in Brief

PM Kisan Samman Nidhi 8th Installment: पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. योजना की 8वीं किस्त कल यानी 14 मई को जारी होगी. प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. जिसके मुताबिक कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी कर दी जाएगी. 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,” देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. इस अवसर पर अपने किसान भाई-बहनों के साथ संवाद भी करूंगा. 

इतने किसानों को मिलेगा लाभ 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि हस्तांतरित करने में मदद मिलेगी. प्रधानमंत्री इस दौरान किसान लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे. 

क्या है पीएम किसान योजना?
पीएम-किसान योजना के तहत जरूरतमंद किसानों को 6,000 रुपए प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ दिया किया जाता है, जो चार-चार महीने की अवधि में 2,000 रुपए की तीन समान किश्तों में दिया जाता है. हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले जाते हैं. इस योजना के तहत अब तक किसान परिवारों को 1.15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है. 

WATCH LIVE TV