
Jaipur : देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (Coronavirus) को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय भी चिंतित है. कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. इसके तहत प्रधानमंत्री 20 मई को देश के 10 राज्यों के 54 जिला कलेक्टरों (District Collectors) से सीधी बात करेंगे.
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) खासे चिंतित है. प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों अधिकारियों से कोरोना हालात को लेकर चर्चा करते रहे हैं. इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जिला कलेक्टरों से रूबरू होकर कोरोना संक्रमण (Latest Covid 19 Update) की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी लेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से राज्यों के मुख्य सचिव गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर बैठक की जानकारी दी.
यह भी पढे़ं- Oxygen transport को लेकर Rajasthan Highcourt का कड़ा रुख, केंद्र सरकार को दिया बड़ा आदेश
कोरोना की ग्राउंड रिपोर्ट पर करेंगे पीएम चर्चा
प्रधानमंत्री कार्यालय के पत्र के अनुसार प्रधानमंत्री COVID-19 पर स्टेटिक और जिला अधिकारियों से बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने मैं आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों की जानकारी लेंगे साथ ही जिला कलेक्टरों से सुझाव भी लेंगे. जिलों में कोरोना नियंत्रण के लिए कलेक्टरों की भी जिम्मेदारी है ऐसे में पीएम उनसे चर्चा कर रहे हैं.
पीएमओ ने राज्यों से प्रेजेंटेशन भी मांगा
बताया जा रहा है प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मामले में राज्यों से प्रस्तुतीकरण देने का अनुरोध किया है. प्रस्तुतीकरण की एक प्रति 19 मई तक प्रधानमंत्री कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का लिंक जिला कलेक्टर को उनकी मेल पर भिजवाया जाएगा.
10 राज्यों के जिला कलेक्टर से होंगे रूबरू पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान, उड़ीसा, हरियाणा छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी के जिला कलेक्टर से बात करेंगे.
राजस्थान के 5 जिलों के कलेक्टर करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान के बीकानेर पाली उदयपुर और श्री गगानगर जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे. इनके अलावा सबसे ज्यादा 17 जिला कलेक्टर महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल के 9 जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगे.
यह भी पढे़ं- CM Gehlot ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- फ्री वैक्सीन की मांग नहीं मानी
