News in Brief

Jaipur : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिल रहा है. इस दौरान प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में हल्के से मध्यम बारिश के दौर के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य (Rajasthan News) के कुछ भागों में आंधी के साथ बारिश का दौर पिछले दो-तीन दिनों से जारी है. आज सर्वाधिक बारिश चूरू में 31 mm दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-Baran: कपड़ा व्यवसायियों की CM गहलोत से मांग, कहा-लॉकडाउन में हमें भी मिले छूट

इसके साथ ही इस सिस्टम का असर अभी भी अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के कुछ भागों में बना रहने की संभवाना है. आज एक बार फिर बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं जिलों व जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में आंधी बारिश का सिस्टम जारी रहेगा. जोधपुर संभाग के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालौर व आसपास के जिलों में तेज अंधड़ व मेघगर्जन के साथ बारिश की सम्भावना अगले दो-तीन दिन बनी रहेगी.

वहीं, उदयपुर संभाग के जिलों में तीन से पांच जून के दौरान कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी. मौसम केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि “प्रदेश के ऊपर बने नए पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के करीब सभी जिलों में देखने को मिल रहा है, जिसके चलते धूल भरी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है. साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक इस सिस्टम का असर बने रहने की संभावना है. इस दौरान जहां दिन और रात के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, तो दिनभर बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से भी राहत मिलेगी.”

ये भी पढ़ें-Jaipur में Covid Guideline का निकला ‘जनाजा’, पुलिस और विधायक एक-दूसरे को ठहरा रहे गुनहगार