News in Brief

Jaipur: राज्य सरकार (State government) ने प्रदेश में पढ़ रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है. 

यह भी पढ़ें- 

सरकार ने मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. पहले छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख 31 मार्च तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 7 से 21 जून तक किया गया है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशक ओपी बुनकर (OP Bunkar) ने आदेश जारी किए.

यह भी पढ़ें- 

प्रदेश में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना चला रही है. इसके तहत अनुसूचित जाति, अनु. जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग (पूर्व में विशेष पिछडा वर्ग), आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुकत, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृति मिलती है.

इन विद्यार्थियों को मिलती है छात्रवृत्ति
सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अनुसार, योजनाओं में राज्य की सरकारी, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऑफ अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं (कक्षा 1 एवं 2 के केवल राजकीय शिक्षण संस्थान) छात्रवृत्ति के लिए योग्य माने गए हैं.

इसलिए बढ़ाई छात्रवृत्ति की तारीख
राज्य सरकार ने वर्ष 2020 21 के सत्र की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे. विद्यार्थियों को आवेदन 31 मार्च तक भरने थे लेकिन लॉकडाउन के कारण कई विद्यार्थी इसे नहीं भर पाए, ऐसे में अब राज्य सरकार ने 31 मार्च की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 से 14 जून तक अवधि कर दी है. 

विद्यार्थी यहां से ले सकते हैं विस्तृत जानकारी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विभाग की वेबसाइट पर दिखा जा सकता है. माध्यम से पेपरलेस आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण करने, समन्वय सामाजिक न्याय अधिकारिता निर्देशक के आदेश जारी हो गए.

2 महीने में बदल दिया आदेश
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता वेबसाइट के साथ ही विभाग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से भी छात्रों की जानकारी ली जा सकती है. लॉ की ओर से छात्रवृत्ति के लिए 3:00 बजे 2007 आवेदन मांगे थे.