
Jaipur: राज्य सरकार ने देर रात आदेश जारी कर 15 आईपीएस अफसरों को बदला है. इसमें सिरोही, नागौर और सवाईमाधोपुर के एसपी प्रमुख हैं. सिरोही व नागौर के एसपी पर आरोप लग रहे थे. सिरोही तो जांच टीम तक सरकार ने भेजी थी, जबकि नागौर में सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने गंभीर आरोप लगाए थे.
सवाईमाधोपुर एसपी कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के दामाद है जिन्हें अब राजसमंद भेजा गया है. जबकि नागौर की एसपी श्वेता धनकड़ को जयपुर में यातायात उपायुक्त लगाया गया है. सिरोही एसपी हिम्मत अभिलाष टांक को किशनगढ़ के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें-ग्रेटर नगर निगम कमिश्नर विवाद: मेयर सहित 4 पार्षद निलंबित, न्यायिक जांच का आदेश
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशाों के अनुसार, राजेश सिंह सवाईमाधोपुर, राजेन्द्र प्रसाद गोयल को चित्तौडगढ़ एसपी बनाया गया है. अभी हाल में बहाल हुए पंकज कुमार चौधरी को कमांडेंट स्टेट डिजास्टर रेस्पोन्स फोर्स, जयपुर में नियुक्ति दी गई है.
इसी प्रकार दीपक भार्गव को पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर, भुवन भूषण यादव को पुलिस उपायुक्त पुलिस आयुक्तालय जोधपुर, प्रहलाद सिंह किशनियां पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पूर्व पुलिस आयुक्तालय जयपुर, आर्दश सिंधूं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, अभिजित सिंह पुलिस अधीक्षक नागौर, चूनाराम जाट पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी जयपुर, धर्मेन्द्र सिहं पुलिस अधीक्षक सिरोही, सुधीर चौधरी पुलिस अधीक्षक राजसमंद, हर्षवर्धन अग्रवाल पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी जयपुर तथा राजऋषि राज वर्मा परिसहाय राज्यपाल जयपुर के पद पर लगाया गया
ये भी पढ़ें-बेरोजगारों को 9 हजार पदों पर भर्ती का इंतजार, कई बार आंदोलन के बाद मिला सिर्फ आश्वासन
