
Jaipur: कोरोना (Corona) और लॉकडाउन (Lockdown) में सबकुछ बंद है. ऐसे में रोजाना कमाकर परिवार का पेट पालने वालों पर संकट आ गया है. ऐसे में नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज के पार्षदों ने विधायकों की तर्ज पर पार्षदों को मिले फंड में से 5-5 लाख रुपये राशि खाद्य सामग्री के लिए स्वीकृत करने की मांग की है.
यह भी पढे़ं- Jaipur: Corona काल में मदद के लिए फिर आगे आया श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर ट्रस्ट
ग्रेटर नगर निगम की विद्युत समिति की चेयरमैन सुखप्रीत बंसल ने मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर (Somya Gurjar) और आयुक्त को पत्र लिखकर गरीब, निराश्रित और जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था करने के लिए कहा है. उन्होंने पत्र में जिक्र किया है कि वार्ड में विकास के लिए स्वीकृत 50 लाख की राशि में से 5 लाख रुपये खाद्य सामग्री के लिए उपयोग करने स्वीकृति दें.
यह भी पढे़ं- मंगल पुष्य नक्षत्र: प्रथम पूज्य गणेश का हुआ पंचामृत अभिषेक, भक्तों ने किए ई-दर्शन
सुखप्रीत बंसल (Sukhpreet Bnasal) की इस मांग का अन्य पार्षदों ने भी समर्थन किया. इसके बाद उपमहापौर पुनीत कर्णावट (Puneet Karnawat) ने भी इस संबंध में कार्य योजना बनाने के लिए महापौर को लिखा.
कमजोर लोगों को जीवन यापन में परेशानी आ रही
गौरतलब है कि सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 10 मई से लॉकडाउन लगाया गया. ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जीवन यापन में परेशानी आ रही है.
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने विधायकों के वार्षिक फंड में से निराश्रित, दिहाड़ी, गरीब मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री के लिए व्यय करने की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी की गई है. उसी तर्ज पर अब नगर निगम के पार्षद खाद्य सामग्री के लिए प्रत्येक वार्ड में 5 लाख की राशि स्वीकृत करने की मांग कर रहे हैं, जहां ग्रेटर नगर निगम में विद्युत समिति चेयरमैन सुखप्रीत बंसल ने ये मांग उठाई.
