News in Brief

Jaipur : कोरोना का सुरक्षा कवच वैक्सीन है. वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं. दूसरी तरफ राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के बाद जयपुर में घर-घर तक रसोई गैस की होम डिलीवरी देने वाले हॉकर्स वैक्सीन के इंतजार में है. अब होम डिलीवरी (gas cylinder supply) देने वाले हॉकर्स ने बिना टीकाकरण के 21 मई से घर-घर गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद करने का ऐलान कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-रघु शर्मा से बेनीवाल ने मांगा इस्तीफा, कहा-मंत्री के रूप में आप विफल साबित हुए

21 मई से LPG की होम डिलीवरी पर लग सकता ब्रेक
जयपुर शहर में करीब 125 एलपीजी वितरकों के 1800 से ज्यादा कार्मिक टीकाकरण के इंतजार में हैं. राज्य सरकार के एलपीजी वितरण( डोर टू डोर ) में लगे कर्मचारियों के टीकाकरण के आदेश के बावजूद जयपुर CMHO द्वारा कर्मिकों के टीका नही लगाया जा रहा है. जबकि राज्य में पिछले एक वर्ष से भी ज़्यादा समय से वैश्विक कोरोना महामारी के बीच ल हॉकर्स बिना रुके ग्राहकों के घरों तक गैस सिलिंडर की आपूर्ति कर रहे हैं. 

राज्य सरकार ने भी 18 वर्ष से ऊपर के सभी वयस्कों के टीकाकरण का अभियान चलाया है. साथ ही सचिव ,स्वास्थ्य विभाग , खाद्य विभाग और ज़िला कलेक्टर ने आदेश निकाल कर जयपुर CMHO से LPG वितरण में लगे कर्मिकों के प्राथमिकता से टीकाकरण के लिये निर्देश दिये हैं. इन आदेशों के बाद राज्य के कई संभागों और ज़िलों जैसे अजमेर, नागौर, अलवर, जोधपुर, राजसमंद आदि जगहों पर LPG कर्मिकों का टीकाकरण का कार्यक्रम हो भी चुका है. इन आदेशों के हवाले से एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फ़ेडरेशन के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि जयपुर CMHO से कई बार आग्रह किया है, लेकिन आज तक जयपुर में 125 LPG वितरकों के करीब 1800 कार्मिक जान जोखिम में डालकर बिना वैक्सीन लगे काम कर रहे हैं. 

पहले वैक्सीन उसके बाद अब होगी गैस सिलेंडर की घर-घर सप्लाई
स्थिति इतनी संवेदनशील हो गयी है की LPG वितरण कार्य में लगे कर्मचारियों ने बिना टीके लगे ग्राहकों के घरों पर जाने से मना कर दिया है. केवल जयपुर ज़िले में ही राज्य के 25% कोविड रोगी हैं और ऐसे में डिलिवरी बॉय का बिना टीका लगवाये घर-घर घूमना संक्रमण को और बढ़ावा दे सकता है, जिससे उनकी, उनके परिवारों और अन्य ग्राहकों की जान को ख़तरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें-CM गहलोत के मन में पाप था, इसलिए वेंटिलेटर्स को काम में नहीं लिया: अरुण सिंह