News in Brief

Ranchi: राजधानी रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह ( Juvenile home) से जो तस्वीरें सामने आई है. बाल सुधार गृह में शराब पार्टी मनाते बाल कैदियों का एक वीडियो वायरल हुआ है. जो बताता है कि शायद रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह नाबालिगों को अपराध की राह से अलग करने के लिए नही बल्कि उन्हें अपराध की तालीम देने के लिए बना है.

ये भी पढ़ेंः रांची पुलिस को 4 साल बाद मिली कामयाबी, पकड़ा गया 22 कत्लों का आरोपी

रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह का यह वायरल वीडियो (Viral Video) में बाल सुधार गृह में रह रहे नाबालिग शराब सिगरेट सहित पार्टी करते नजर आ रहे हैं. इसमे नागपुरी गीत के साथ नाबालिग नशा करते नजर आए है. इस दौरान उन्हें रोकने या टोकने वाला भी कोई मौजूद नहीं था.

वीडियो वायरल होने के बाद झारखंड संप्रेक्षण गृह के नोडल ऑफिसर सहित तमाम अधिकारी पहुंचे और मामले की तफ्तीश की. इस छापेमारी में कई आपत्तीजनक सामान बरामद हुए. मामले की जानकारी देते हुए नोडल ऑफिसर काममडेन्ट कर्नल जे के सिंह पूरे मामले पर सफाई पेश की और कहा कि ‘इस प्रकरण की जांच की जा रही है.’ वही उन्होंने कहा कि ‘बाल सुधार गृह से कोई भी नाबालिग अपराध की दुनिया मे कदम नही रखेगा यह प्रयास किया जा रहा है.’

बाल सुधार गृह के अय्याशी की तस्वीर वायरल होने के बाद जांच के लिए टीम पहुंची. मामले पर एसडीएम उत्कर्ष गुप्ता का कहना है कि ‘पूरे मामले को लेकर एक जांच टीम का गठन किया जाएगा और तथ्यों की बारीकी से जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.’ वही सिटी एसपी सौरभ ने कहा, ‘कुछ कमियां सामने आई है इसकी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की बातें सामने न आए.’

ये भी पढ़ेंः Ranchi Crime News : भारत पेट्रोलियम पंप पर चोरी, डेढ़ लाख नगद के साथ पेट्रोल रीडर गायब

बहरहाल पूरे मामले मैं दोषी कौन है और किस की मिलीभगत से इस प्रकरण को अंजाम दिया गया है. यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. लेकिन इतना साफ है कि बाल सुधार गृह से आई एक वायरल तस्वीर में अपने आप पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.