आईपीएल की शुरुआत होने में अब 1.30 महीने का समय शेष है. ऐसे में आरसीबी को खरीदने की रेस तेज हो गई है. जिसमें दुनिया के कई सारे बिजनेसमैन रुचि दिखा रहे हैं. सबसे पहले सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला ने इसमें जमकर दिलचस्पी दिखाई. रिपोर्ट्स कि मानें तो तकरीबन 9 फ्रेंचाइजी आरसीबी को अपना बनाने के लिए बेताब हैं. बता दे कि डियाजियों कंपनी ने आरसीबी को नवंबर में सेल पर लगा दिया. इसी बीच एक और बड़ा नाम सामने आ रहा है जो कि एवराम ग्लेजर परिवार का है, जो कि इंग्लिश प्रीमियर लीग मैनचेस्टर युनाइटेड का मालिकाना हक रखते हैं. खास बात ये है कि उन्होंने आरसीबी के लिए 1.8 $ डॉलर यानी 16,300 करोड़ भारतीय रुपए की बोली लगाई है.यह कोई पहला मौका नहीं है, जब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कोशिश की है. वह इससे पहले भी प्रयास कर चुके हैं अब देखना दिलचस्प होगा इस टीम की ओनरशिप किसके हाथों लगती है.
RCB का डॉमिनेंस
आरसीबी साल 2008 से आईपीएल में खेल रही है और 2025 में उसने पहली बार खिताब अपने नाम किया. वहीं फ्रेंचाइजी की महिला टीम अब तक दो बार वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है. इस तरह आरसीबी पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है जो आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों में मौजूदा चैंपियन है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने डब्ल्यूपीएल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी, जबकि रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने आईपीएल में अपनी पहली खिताबी जीत दर्ज की.
RCB की वैल्यूएशन कितनी?
State of Play वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी की वैल्यूएशन 1 से 1.8 बिलियन डॉलर के बीच बताई जा रही है. इस प्रक्रिया में अब तक नौ पक्षों ने अपनी बोलियां जमा की हैं. हालांकि फिलहाल यह पूरा मामला शुरुआती चरण में है. बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते बोली प्रक्रिया का दूसरा दौर शुरू होगा. इस चरण में आरसीबी सभी नौ बोलियों में से कुछ को छांटेगी और जो शॉर्टलिस्ट होंगी, वही आगे मुख्य बोली प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगी.
क्रिकेट में बढ़ती दिलचस्पी
मैनचेस्टर यूनाइटेड और टैम्पा बे बकेनियर्स में अपनी ओनरशिप के लिए पहचाने जाने वाले अवरम ग्लेजर अब धीरे-धीरे क्रिकेट में भी कदम जमा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लैंसर कैपिटल के जरिए यूएई की ILT20 लीग में डेजर्ट वाइपर्स टीम को संभाल रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों से भारत में मिलने वाले अवसरों पर भी करीबी नजर बनाए हुए हैं. देखना दिलचस्प होगा वह विराट कोहली की टीम को पना बना पाते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें: बाबर आजम की घनघोर बेइज्जती… पहले ही मैच में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड…इस मामले में सबसे फिसड्डी बैटर बने
