News in Brief

Patna: कोरोना की दूसरी लहर में बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. इसको लेकर अब बिहार में सियासत गर्मा गई है. RJD ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर खर्च की सीबीआई जांच की मांग की है.

RJD के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र बदहाल स्थिति में है. बिहार के स्वस्थ्य केंद्र कागजो पर संचालित हो रहे है. ऐसे में उनका पैसा कहा जा रहा है? भवन निर्माण के रखरखाव का पैसा कहा जा रहा है? दवाई और डॉक्टर पर खर्च हो रहे पैसे कहा जा रहे हैं? सरकार लगातार भ्रष्टाचार कर रही है. इसकी CBI जांच होनी चाहिये. 

RJD के इस बयान को आने के बाद JDU और BJP ने पलटवार किया है. JDU के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के इस मुश्किल दौर में भी RJD को इतनी घटिया राजनीति सूझ रही है. इस विषम परिस्थिति में आम जनता को राहत पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है,लेकिन यह लोग अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: जल संसाधन विभाग की बैठक में CM नीतीश का बड़ा फैसला, शहरों के गंदा पानी को नदी में नहीं गिराया जाएगा

उन्होंने आगे कहा कि RJD के समय पीएसी में इलाज के लिए 1 महीने में 30 से 40 लोग जाते थे और अब यह आंकड़ा नीतीश कुमार के सरकार में हजारों तक पहुंच गया है. RJD सीबीआई की बात करती है, जो पशुओं का चारा खाने वाले लोग हैं. जिनका परिवार का हर एक सदस्य सीबीआई के जांच के दायरे में है उनके मुंह से सीबीआई की बातें शोभा नहीं देती है. 

इस मामले पर बीजेपी के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने RJD की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कहा कि इस बात पर भी हंसी आती है. राज्य में जब भी आपदा आती है, RJD के नेता भाग खड़े होते है. हम CBI जांच के लिए तैयार है.