News in Brief

नई दिल्ली. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने ग्रुप डी भर्ती के लिए 2020 में एक नोटिस जारी किया था. जिसमें बताया गया था कि बोर्ड की तरफ से लिखित परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की जाएगी. लेकिन भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से अभी तक परीक्षा को लेकर कोई डिटेल्स नहीं जारी की गई है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं, भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा की तारीखों का ऐलान स्थितियां सामान्य होने पर की जाएगी. 

परीक्षा की तारीख जारी करने से पहले भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड 2019 में ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के फॉर्म का स्टेट्स जारी किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों का फॉर्म स्टेट्स एक्सेप्टेड दिखेगा उन्हीं का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. वहीं, जिन छात्रों का स्टेट्स रिजेक्टेड दिखेगा उनका एडमिट कार्ड नहीं आएगा, ऐसे छात्र परीक्षा भी नहीं दे पाएंगे. 

एग्जाम डेट जारी करने के बाद भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए यात्रा पास जारी किया जाएगा. जिसे दिखाकर ये अभ्यर्थी बिना टिकट के यात्रा कर सकेंगे. यात्रा पास के बाद बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 

एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
– ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
– अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करना होगा.
– एडमिट कार्ड सामने होगा. 
– एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें. 

WATCH LIVE TV