
Sikar: जिले के खंडेला कस्बे में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को कम करने के लिए पुलिस और प्रशासन की सख्ती का असर अब कस्बे के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है.
यह भी पढ़ें- एक ही चिता पर हुआ 2 सगी बहनों का अंतिम संस्कार, मौत की वजह जानकर फट जाएगा कलेजा!
आम दिनों में बाजार में उमड़ने वाली भीड़ अब दिखाई नहीं दे रही है और ग्राहकों से गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है.
यह भी पढ़ें- Sikar में Corona Blast, 24 घंटे में आए 602 Positive, 5 मरीजों की मौत
राज्य सरकार (State Government) द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बाद पुलिस और प्रशासन ने जब से सड़कों पर बिना वजह घूमने वाले लोगों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन करना और बिना मास्क के पाये जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई सख्ती से शुरू की गई तब से ब्लॉक में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में भी कमी आई है.
आम दिनों में लाल बाजार, मंडी बाजार, गोटा बाजार, सिनेमा घर के पास, नगरपालिका रोड़ मुख्य बस स्टैंड सहित अन्य बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ा करती थी. लेकिन बाजार बंद होने और पुलिस की सख्ती के चलते से सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग अपने अपने घरों में कैद हैं. सिर्फ आवश्यक वस्तुओं में किराना, दूध, सब्जी, मेडिकल स्टोर, की ही दुकानें खुल रही हैं.
Reporter- Ashok Singh
