
Sirohi: जिले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) की लहर की चुनौतियों का सामना करने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गया है. पिछले 2 महीने से बच्चों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है.
यह भी पढ़ें- Barmer: मदद के लिए आगे आए NRI भामाशाह कोलू, Police को भेंट की ‘कोरोना बचाव सामग्री’
कोरोना की भयावाह दूसरी लहर अब शांत होने लगी है पर तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है. माना जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चों पर इसका प्रकोप ज्यादा देखने को मिल सकता है, ऐसे में शासन प्रशासन तीसरी लहर आने से पहले व्यवस्थाओं में जुट गया है.
यह भी पढ़ें- Corona को मात देने के लिए राजस्व मंत्री ने शुरू किया ‘एक प्रयास, आपकी सरकार’ अभियान!
प्रदेश में कई जिलों में बच्चों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. ऐसे में सिरोही जिला भी इससे अछूता नहीं है, जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद (Bhagwati Prasad) और विधायक संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) जिले में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अस्पतालों में स्थितियों का जायजा ले रहे हैं.
दूसरी लहर में आए 5 हज़ार से भी ज्यादा कोरोना पॉजिटिव
सिरोही जिले में दूसरी लहर में कोरोना का भारी प्रकोप देखा गया. जिले में दूसरी लहर में 5 हज़ार से भी ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, ऐसे में प्रशासन के सामने अब तीसरी लहर से निपटना चुनौती बना हुआ है. चिकित्सा विभाग और वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा हो सकता है और बच्चे इससे संक्रमित हो सकते हैं. प्रदेश भर में इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है.
जिला प्रशासन कर रहा कोरोना मॉनिटरिंग
सिरोही जिले की बात करें तो जिले में कलक्टर भगवती प्रसाद की देखरेख में अस्पतालो में व्यवस्था की जा रही है. जिले में अब तक बच्चो में संक्रमण की बात करें तो 0 से 12 वर्ष के बच्चो में अप्रैल माह में 226 कोरोना से संक्रमित हुए. वहीं, मई माह में अब तक 210 बच्चों में कोरोना संक्रमण पाया गया. पर राहत की बात है सभी बच्चों में एक भी मामला गंभीर नहीं था. ऐसे में सभी बच्चे स्वस्थ हुए. पिछले एक साल को बात करें तो 604 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिला प्रशासन लगातार कोरोना को लेकर मॉनिटरिंग कर रहा है.
सिरोही से आ रही राहत की खब
सिरोही जिले के राहत की खबर है. पिछले एक सप्ताह से कोरोना का मामले बहुत कम आ रहे हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. तीसरी लहर को देखते हो जिले में सिरोही जिला अस्पताल और आबूरोड में बच्चों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए जा रहे हैं. साथ ही लोगों को भी सतर्कता बरतने की लगातार अपील की जा रही है.
Reporter- Saket Goyal
