इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से रौंदा है. भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा दिए. ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को महज को 15.2 ओवर में ही खत्म कर दिया. टी20 इंटरनेशनल में ये किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज सफल रन चेज था. पहली पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों का भी बुरा हाल रहा. खासकर भारतीय टीम के सबसे विश्वसनीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का. बता दें कि अर्शदीप सिंह ने अपने टी20 करियर का दूसरा सबसे खराब स्पेल फेंकने का काम किया. बहरहाल, आज हम यहां चर्चा करने वाले हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 से भी ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों के बारे में.
अर्शदीप सिंह
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम पर है. अर्शदीप ने अपने करियर के दौरान खेल 74 मैचों की 73 पारियों में 111 विकेट हासिल किए हैं. साथ ही अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 बार टी20 क्रिकेट में 50 से भी ज्यादा रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करवाया है. वहीं,अर्शदीप ने 1 मैच में 62 रन सबसे ज्यादा खर्चने का काम किया था. जो कि सबसे ज्यादा रन देने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं.
युजवेंद्र चहल
कभी भारतीय गेंदबाजी का मुख्य हिस्सा रहने वाले युजवेंद्र चहल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह टीम इंडिया में वापसी के लिए बेकरार हैं. वह भारत के बेहतरीन स्पिनरों में से एक रहे हैं. बहरहाल, आज हम यहां पर चहल के एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह के बाद टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 भी ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम पर है. चहल ने अपने करियर में खेले 80 मैचों की 79 पारियों में 4 बार ये शर्मनाक रिकॉर्ड स्थापित किया है.
प्रसिद्ध कृष्णा
सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में कृष्णा का नाम तीसरे नंबर पर है. उन्होंने भारतीय टीम की ओर से महज 5 टी20 मैच खेले हैं. इसके बावजूद भी उन्होंने अपने नाम शर्मनाक फेहरिस्त में दर्ज करवा लिया. बता दें कि कृष्णा ने महज 5 मैचों ही 2 बार 50 से ज्यादा रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करवा लिया.यही नहीं उनकी गेंदबाजी इकोनॉमी 11.90 की रही है. कृष्णा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज हैं. उन्होंने टीम इंडिया से खेलते हुए 4 ओवर में 68 रन देने का काम किया है. उनकी पिटाई कंगारुओं के खिलाफ साल 2023 में हुई थी.
ये भी पढे़ं: IPL से महीनों पहले थाला ने शुरु की तैयारी, 44 साल की उम्र में तबाही मचाने को बेकरार, तेजी से फैल रहा वीडियो
