ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में 15 दिन से भी कम समय है और टूर्नामेंट चर्चा का विषय बना हुआ है. एक तरफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बॉयकॉट का मुद्दा तूल पकड़ा हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ दो विस्फोटक बल्लेबाजों की एंट्री से खलबली मच गई है. इन दोनों प्लेयर्स को पहले टीम से ड्रॉप किया गया था. इन दोनों धुरंधरों की तूती आईपीएल में बोलती है. दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने विस्फोटक अंदाज से आईपीएल में खूब सुर्खियां बटोरी हैं और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सरप्राइज एंट्री हो चुकी है. इन दोनों ही खिलाड़ियों को चोटिल प्लेयर्स की जगह चुना गया है.
कैसे हुई सरप्राइज एंट्री?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में बदलाव देखने को मिला है. साउथ अफ्रीका ने एक प्रेस रिलीज जारी की जिसमें अपने 2 इंजर्ड प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. रिलीज में बताया गया कि ‘टोनी डी जॉर्जी और डोनोवन फरेरा चोट के कारण वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की KFC T20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज और भारत और श्रीलंका में होने वाले ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं.’
कैसे लगी चोट?
डी जॉर्जी पिछले महीने भारत के खिलाफ़ वनडे इंटरनेशनल सीरीज़ के दौरान लगी दाहिनी हैमस्ट्रिंग मांसपेशी की चोट से रिकवरी में उम्मीद के मुताबिक ठीक नहीं हो पाए हैं और आने वाली T20I सीरीज़ के लिए समय पर फिट नहीं हो पाएंगे. सीरीज के लिए उनकी गैरमौजूदगी और लगातार रिहैबिलिटेशन की ज़रूरत के कारण, वह T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे. बात करें फरेरा की तो वह शनिवार, 17 जनवरी को DP वर्ल्ड वांडरर्स स्टेडियम में जोबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच बेटवे SA20 मैच के दौरान इंजर्ड हुए. उनका बाएं कॉलरबोन में फ्रैक्चर हो गया.
ये भी पढे़ं.. ‘वो जितनी गेंद पर फिफ्टी बनाता है, उतनी पर मैं खाता खोलता’, गावस्कर ने ली चुटकी?
कौन है रिप्लेसमेंट?
इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर 15 खिलाड़ियों की टीम में रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को शामिल किया गया है. डेविड मिलर सोमवार को पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते समय एडक्टर मांसपेशी में चोट लग गई और वह T20I सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. T20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी उपलब्धता सपोर्ट पीरियड से पहले फिटनेस टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगी. मिलर की जगह वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए टीम में रुबिन हरमन को शामिल किया गया है.
