Tatiana Schlossberg death: जॉन एफ. केनेडी की सबसे छोटी पोती, टाटियाना श्लॉसबर्ग का मंगलवार को 35 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है. यह दुखद समाचार जेएफके लाइब्रेरी फाउंडेशन ने साझा किया है. टाटियाना के पीछे दो छोटे बच्चे हैं. टाटियाना ने पिछले महीने न्यू यॉर्कर में प्रकाशित अपने निजी लेख में खुलासा किया था कि उन्हें मायेलॉयड ल्यूकेमिया का दुर्लभ प्रकार का कैंसर हुआ है, और उनके पास जीवित रहने के लिए एक साल से भी कम समय बचा है, उन्होंने लिखा था कि “शायद मेरा दिमाग अब मेरी जिंदगी की यादें दोहरा रहा है क्योंकि मुझे टर्मिनल बीमारी है, और ये सारी यादें खो जाएंगी.” टाटियाना, कैरोलिन केनेडी और एडविन श्लॉसबर्ग की बेटी थीं.

कौन है टाटियाना श्लॉसबर्ग ?
कैंसर का पता तब चला जब उन्होंने मई 2024 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. इसके बाद उन्होंने 18 महीने तक इलाज करवाया, जिसमें बोन-मेरो ट्रांसप्लांट, कीमोथेरेपी और रक्त प्रत्यारोपण भी शामिल था. उनका दुर्लभ म्यूटेशन, इनवर्शन 3, आमतौर पर बुजुर्ग रोगियों में देखा जाता है. टाटियाना ने येल विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और ऑक्सफोर्ड से मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी. उन्होंने न्यू यॉर्क टाइम्स में पत्रकार के रूप में काम किया और 2019 में अपनी पहली किताब प्रकाशित किया. उन्होंने 2017 में अपने येल के दिनों के साथी, यूरोलॉजिस्ट जॉर्ज मोरान नामक व्यक्ति से शादी की थी.

जॉन एफ. कैनेडी परिवार के दुर्भाग्य और हादसों की लंबी कहानी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी का परिवार हमेशा से ही दुर्भाग्य और हादसों का शिकार रहा है. इस परिवार के अब तक 14 से अधिक सदस्य अलग-अलग घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं. कुछ समय पहले परिवार के कुछ सदस्य मैरीलैंड में एक पारिवारिक यात्रा पर गए थे, लेकिन वहां हादसे का शिकार होकर लापता हो गए, काफी खोजबीन के बाद कैनेडी की पोती मेव कैनेडी मैक्कीन और उनके आठ साल के बेटे गिडोन का शव चार्ल्स काउंटी में पाया गया. उसके बाद रेस्क्यू टीम ने 25 फीट की गहराई से शव को निकाला था.

Add Zee News as a Preferred Source

दुर्भाग्यों से परिवार का गहरा रिश्ता 
इस परिवार का दुर्भाग्य पुराना है. मेव मैककैन रॉबर्ट एफ. कैनेडी की पोती और कैथलीन कैनेडी टाउनसेंड की बेटी थीं. रॉबर्ट एफ. कैनेडी जॉन एफ. कैनेडी के छोटे भाई थे. रॉबर्ट की हत्या 1968 में हुई थी, ये उसी समय डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में दौड़ में थे. इसके पहले, 1963 में जॉन एफ. कैनेडी को डलास में गोलियों से मारकर हत्या कर दी गई थी.

परिवार में अन्य सदस्यों को भी कई हादसों का सामना करना पड़ा था. 1944 में जोसेफ कैनेडी जूनियर की एक जासूसी मिशन के दौरान विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. इतना ही नहीं 1948 में उनकी बेटी कैथलीन की फ्रांस में विमान दुर्घटना में जान चली गई थी. इसके बाद इस परिवार की त्रासदी रुक नहीं जाती, साल 1984 में रॉबर्ट एफ. कैनेडी के बेटे डेविड की अधिक ड्रग लेने और उसके ओवरडोज हो जाने के कारण इनकी मौत हो जाती है. उसके बाद 1997 में माइकल कैनेडी की स्की एक्सिडेंट में मृत्यु हो गई, फिर 1999 में जॉन केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में उनकी पत्नी और साली की भी मौत हो गई.

2005 में जॉन एफ. कैनेडी की बहन रोजमेरी की मानसिक बीमारी के कारण मौत हुई थी. 2009 में छोटे भाई टेड केनेडी की बड़े हादसे में जान बची, लेकिन बाद में ब्रेन कैंसर से उनकी मौत हो गई. फिर 2011 में टेड की बेटी कारा केनेडी का हार्ट अटैक से निधन हो गया.  2012 में रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर की पत्नी मैरी रिचर्डसन संदिग्ध अवस्था में मृत मिली थीं.

कैनेडी परिवार का इतिहास यह दिखाता है कि ताकतवर और प्रसिद्ध होने के बावजूद, उनका जीवन लगातार दुर्भाग्य और दुखद घटनाओं से भरा रहा है. ये हादसे केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए भी सदमा और चिंता का कारण बने रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: इजरायल के फैसले से हिली दुनिया! क्या कबूल हो गई मुस्लिम देशों की दुआ? UN ने बुलाई हंगामी मीटिंग