
ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन ब्रिसबेन के एक अस्पताल में सीरियस कंडीशन में हैं. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया कि माने तो तो 54 साल के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्टिन पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो वह इंड्यूस्ड कोमा में हैं और मेनिनजाइटिस से लड़ रहे हैं.मार्टिन 90 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य खिलाड़ी के रूप में खेले हैं उन्होंने टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं. वह अपने बेहतरीन शॉट सेलेक्शन और मैच फिनिशर की अहम भूमिका निभाने के लिए खूब मशहूर थे. मार्टिन ने साल 2006 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार चल रहे थे.ऐसे में उनके ये हालात ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बेहद ही दुखद है.
पूर्व खिलाड़ियों का साथ
पूर्व टेस्ट टीम के साथी खिलाड़ी डैरेन लेहमन ने सोशल मीडिया पर लिखा “डेमियन मार्टिन के लिए बहुत सारा प्यार और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं. मजबूत रहो और लड़ते रहो लेजेंड. परिवार को प्यार,” ,उनके दोस्त और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा- “उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिल रहा है और (मार्टिन की पार्टनर) अमांडा और उनका परिवार जानते हैं कि बहुत से लोग उनके लिए प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं.”
टेस्ट के विध्वंसक खिलाड़ी
मार्टिन का सहज स्ट्रोक प्ले उनकी ताकत थी, टेस्ट मैचों में बल्ले से उनका औसत 46.37 था.डार्विन में जन्मे मार्टिन ने 21 साल की उम्र में 1992-93 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में डीन जोन्स की जगह टेस्ट डेब्यू किया और 23 साल की उम्र में वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे..उनका सबसे ज्यादा स्कोर 165 रन था, जो उन्होंने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था, यह उनके 13 टेस्ट शतकों में से एक था.
क्रिकेट से कमेंट्री
मार्टिन ने 2006-07 की एशेज सीरीज में एडिलेड ओवल में अपना आखिरी टेस्ट खेला और उसके बाद कमेंट्री करने लगे. मार्टिन ने 208 वनडे इंटरनेशनल खेले, जिसमें उनका औसत 40.8 था. वह ऑस्ट्रेलिया की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1999 और 2003 का वर्ल्ड कप जीता था, 2003 में भारत के खिलाफ फाइनल में उन्होंने टूटी हुई उंगली के साथ खेलते हुए नाबाद 88 रन बनाए थे, और वह 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे.
ये भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पछाड़ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20I में पहली बार हुआ ऐसा
