News in Brief

U19 World Cup India Squad: अंडर-19 एशिया कप खत्म होते ही बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में है जबकि उप-कप्तान विहान मल्होत्रा होंगे. साथ ही बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. एशिया कप भारतीय टीम के लिए निराशा भरा रहा क्योंकि आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम को फाइनल में पाकिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.

Add Zee News as a Preferred Source

U-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, दीपेश, किशन कुमार, उधव मोहन.