News in Brief

Udaipur : राजस्थान के उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने आज चित्तौड़गढ़ जिले में बड़ी कर्यवाई को अंजाम दिया है. अपनी कर्यवाई में टीम ने नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच विष्णु मीणा को 6000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप (ACB Trap) किया है. 

ये भी पढ़ें-Launch होगा आयकर विभाग का नया पोर्टल, 7 जून को नए फीचर्स के साथ होगी Launching

एसीबी यूनिट के एसपी उमेश ओझा ने बताया कि परिवादी श्यामलाल ने कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत की कि नरसिंहगढ पांचायत समिति में किए सफाई कार्य के 48000 रुपए के बिल पास करवाने के लिए सरपंच मीणा 8000 रुपए की रिश्वत (Bribe) की मांग कर रहा है, लेकिन दोनों के बीच 6000 रुपए रिश्वत देना तय हुआ. 

शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी टीम ने आज सरपंच विष्णु को 6000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया. टीम अब मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए ज्यादा बिजली कनेक्शन जारी करेंगे: गहलोत