लंदन: एक खौफनाक वीडियो में खुलासा हुआ है कि कैसे एक OnlyFans की मॉडल को शराब पीकर गाड़ी चला रही ड्राइवर ने जोरदार टक्कर (OnlyFans Model Accident) मार दी. एक्सीडेंट इतना भयानक था कि मॉडल कई फीट की ऊंचाई तक हवा में उड़ गई.

मॉर्निंग वॉक पर निकली थी मॉडल 

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के वेल्स में हुए एक्सीडेंट में घायल होने वाली मॉडल का नाम फिनली टेलर है. वह अपने पति ऐडी और अपने कुत्ते के साथ फुटपाथ पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं. तभी एक तेज रफ्तार कार ने मॉडल को टक्कर मार दी.

मॉडल को नहीं थी बचने की उम्मीद

मॉडल फिनली टेलर ने बताया कि उन्हें लगा था कि वो नहीं बचेंगी. उनकी मौत निश्चित है लेकिन किस्मत से वो बच गईं. इलाज के दौरान उनके शरीर पर 15 टांके लगे.

ये भी पढ़ें- बार बालाओं के साथ सपा नेता ने जमकर किया अश्लील डांस, फिर हुआ ये

एक्सीडेंट की वजह से मॉडल फिनली टेलर के बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. उससे तेजी से खून बहने लगा. हालांकि हादसे के तुरंत बाद मॉडल को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी.

बता दें कि मॉडल का एक्सीडेंट करने वाली कार को एक महिला चला रही थी. पुलिस के मुताबिक, उसका नाम एमिली है. वह 27 साल की है. हादसे के वक्त एमिली ने शराब पी हुई थी. स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला की कार रोका और बाद में पुलिस ने उसको अरेस्ट किया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली जा रहे थे, ट्रेन में मिले और हो गया प्यार, लेकिन असली ट्विस्ट इसके बाद आया

इस हादसे में मॉडल के पति को भी चोट आई. पुलिस ने एमिली के खिलाफ लीगल लिमिट से ज्यादा शराब पीने, एक्सीडेंट करने और मौके से फरार होने की कोशिश के मामले में केस दर्ज किया है.

LIVE TV