
लखनऊ: यूपी में कोरोना का कहर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या के साथ ही मृत्यु दर में भी कमी आई है. वहीं, रिकवर हुए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1092 नए केस सामने आए हैं. जबकि 4346 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. इस दौरान
120 लोगों की मौत
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमितों में से 120 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि यूपी में कोविड से रिकवरी की दर बढ़कर 97.6% हो गई है. वहीं, कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी कम हो गयी है. स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस निरंतर कम हो रहे हैं. वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 19, 438 है.
ये भी देखें- 1.5 साल से सजा काट रहे मिट्ठू हाथी की रिहाई का रास्ता साफ, भेजा जाएगा दुधवा नेशनल पार्क
यहां देखें जिलेवार सूची
राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में 57 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं, वाराणसी में 45 , प्रयागराज में 30, गोरखपुर में 38, गौतमबुद्ध नगर में 43 नए मामले सामने आए हैं. नीचे देखें पूरी लिस्ट-
ये भी देखें- Viral Video: Zoo में फोटो खिंचवा रहा था शख्स, Panda ने ऐसे उतरवा ली उसकी शर्ट!
शुक्रवार हो हुए इतने सैंपल टेस्ट
अमित मोहन प्रसाद ने बतया कि यूपी में बीते 24 घंटे में 3,09,017 टेस्ट हुए हैं. पूरे प्रदेश में साढ़े 5,000 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीन का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को प्रदेश में 4,01,582 वैक्सीन की डोज़ लगाई गई. उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में वैक्सीन की कुल 19838137 डोज़ लग चुकी हैं. इनमें से 1,62,42,637 पहली डोज़ जबकि 35,95,560 दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है.
WATCH LIVE TV
