News in Brief

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के 3620 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर भर्तियों के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का पूरा स्टेप्स दिया गया है. 

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए 28 मई से ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तारीख से पहले आवेदन कर दें, क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. 

आवेदन की योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं. 

आवेदन की आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. हालांकि आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी.

एप्लीकेशन फीस
जनरल और ओबीसी- 105 रुपए
एससी और एसटी- 65 रुपए
दिव्यांग- 25 रुपए

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

WATCH LIVE TV