
US Attack Venezuela: अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके कुछ घंटों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें वेनजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो दिखाई दे रहे हैं. फोटो में मादुरो के हाथों में हथकड़ी लगी हुई और आंखों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है. अमेरिकी सेना की इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए मीडिया के सामने इसे शानदार ऑपरेशन बताया था. मीडिया के अनुसार ट्रंप ने ऑपरेशन के दौरान कुछ अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की जानकारी भी दी.
ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो मादुरो ट्रैकसूट में नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके हाथ में पानी की बोतल भी नजर आ रही है. ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला में सत्ता हस्तांतरण होने तक संचालन करेगा. इतना ही नहीं ट्रंप ने वेनेजुएला में मौजूद तेल के भंडारों का दोहन करने के इरादे भी साफ कर दिए हैं.
