News in Brief

Jaipur : शुक्र ग्रह राशि बदल रहे हैं. शुक्र ग्रह का गोचर 28 मई को मिथुन राशि में हो जाने से काफी सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है. 28 मई  शुक्रवार रात 11.59  पर शुक्र ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है.

ज्योतिषाचार्य जीतू सिंह के अनुसार शुक्र, सौंदर्य के कारक, सुखों के कारक, कला के कारक, हमारी लग्जरी के कारक, भौतिक सुखों को बढ़ाने के कारक माने जाते हैं.

काल पुरुष की कुंडली के हिसाब से शुक्र द्वितीय भाव और सप्तम भाव के स्वामी है और वृषभ राशि और तुला राशि के स्वामी है. 

यह भी पढ़ें- Bharatpur में अपराधी बेखौफ, सरेआम चिकित्सक दंपति की गोली मारकर हत्या

शुक्र मीन राशि में उच्च स्थान पाते हैं और वहीं दूसरी तरफ कन्या राशि में नीच स्थान पाते हैं.

कैसा रहने वाला है सभी राशियों (zodiac sign) के लिए यह गोचर

मेष राशि
आपके लिए यह गोचर तीसरे भाव से हो रहा है यानि आपको आपके काम में मेहनत से ज्यादा फल दिखाएगाशुक्र का गोचर. वहीं, दूसरी तरफ सप्तम भाव के स्वामी भी है यानि अपने दांपत्य जीवन को सुखमय भी बना पाएंगे.

वृषभ राशि
शुक्र का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में में हो रहा है. धन का भाव और धन के कारक, आपके लिए धन में फायदे के योग बता रहा है, लेकिन आपको स्वास्थ्य की ओर ध्यान रखने की जरूरत है. दवाइयों पर खर्च बढ़ सकता है इसीलिए अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें.

मिथुन राशि 
आपकी राशि मैं यह गोचर हो रहा है यानी आपके लिए फायदे के योग बता रहा है. नई अपॉर्चुनिटी आपको मिल सकती है. ओवर कॉन्फिडेंट से बचें, जो काम आपके रुके हुए हैं वह कार्य आपके पूर्ण हो सकते हैं. 

कर्क राशि
आपकी राशि से बारहवें भाव में यह गोचर है. आपको ज्यादा सचेत रहने के साथ-साथ अपने धन को संभाल कर रखने की जरूरत है. अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं. अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें. 

सिंह राशि 
आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में यह गोचर है. धन में वृद्धि अचानक नए काम मिल सकते हैं. आपको आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है.

कन्या राशि 
आपके लिए यह गोचर दशम भाव में हो रहा है. बुध और मंगल के साथ युति होने के कारण आपके काम तो बनेंगे, लेकिन वहीं दूसरी तरफ कोई अचानक आपको परेशान भी कर सकता है. नौकरी में फायदा, लेकिन रिश्तों में तनाव हो सकता है.

तुला राशि
आपकी राशि के स्वामी है शुक्र और शुक्र का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में है. पिताजी के साथ मिलकर के काम करने में फायदा होगा. धन में वृद्धि होगी काम के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन बेवजह का खर्च भी बढ़ सकता है सामंजस्य और तालमेल बना करके रखें रिश्तो और काम में. 

वृश्चिक राशि
आपकी राशि से अष्टम भाव में यह गोचर हो रहा है. अचानक धन का नुकसान कोई बड़ी डील अबकी खारिज हो सकती है सावधान रहें. नजर हटी तो दुर्घटना घटने की संभावना है.

धनु राशि 
आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर हो रहा है. पत्नी के साथ सलीके से पेश आएं काम और परिवार में सामंजस्य बना करके रखें गुस्सा रिश्तो में तनाव पैदा कर सकता है क्रोध से बचें. 

मकर राशि 
आपकी राशि से छठे भाव में यह गोचर है काम में वृद्धि, लेकिन तनाव में भी वृद्धि बेवजह तनाव हो सकता है. जिसके चलते आप में चिड़चिड़ापन आ सकता है. अगर आप किसी लंबी बीमारी से ग्रसित है तो आपको आराम मिल सकता है.

कुंभ राशि 
आपकी राशि से पंचम भाव में यह गोचर है. अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो अपनी पढ़ाई में सावधान रहने की जरूरत है यानि मन लगाकर के पढ़ाई करें. बेवजह का भटकाव हो सकता है जिसके चलते आप अपने मिशन से पीछे रह सकते हैं.

मीन राशि 
आपकी राशि से चतुर्थ भाव में यह गोचर है. सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकिन आपकी अपनी इंडिविजुअल पर्सनैलिटी को निखारने के चक्कर में अपनी एजुकेशन के साथ कोई समझौता ना करें. माताजी के स्वास्थ्य का ध्यानरखें, अपनी जिम्मेदारियों को समझें.

ज्योतिषाचार्य जीतू सिंह के अनुसार सभी 12 राशि के जातक कुछ आसान उपाय करेंगे तो उनको लाभ मिलेगा जैसे

1, शुक्रवार के दिन जरूरतमंद महिलाओं को सफेद चीजों का दान जरूर करें,
2, शुक्रवार के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें 
3, शुक्रवार के दिन सुबह उठते ही धरती मां को पहला प्रणाम करें और उसके पश्चात अपने इष्टदेव, कुल देवी या कुल देवता को प्रणाम करें तभी दिन की शुरुआत करें, लाभ ही लाभ होगा.

यह भी पढ़ें- Dholpur News: 61 साल की वृद्धा की पीट-पीट कर हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार