India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की कर ली. इस रोमांचक मुकाबले के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला. क्रिकेट प्रेमियों ने देशभर में सड़कों पर उतरकर खुशी का इजहार किया. मैच खत्म होते ही फैंस ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस दौरान दिल्ली के एक फैन अवीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है और पाकिस्तान की गजब बेइज्जती की है.
नन्हे फैन ने पाकिस्तान को धुन दिया
दिल्ली से भारतीय क्रिकेट टीम के एक फैन अवीर ने कहा, ‘टीम इंडिया की जीत हमेशा होती रहती है. पाकिस्तान हर जगह अपनी बेइज्जती करवाने आ जाता है टीम इंडिया से. टीम इंडिया की बैटिंग को लेकर कहूंगा कि सभी ने मिलकर तबाही मचाई. हालांकि बीच में बल्लेबाज थोड़ा स्लो हो गए थे. लेकिन उन्होंने फिर पाकिस्तान को उनकी औकात दिखा दी.’ इस नन्हे फैन ने शाहीन शाह अफरीदी को लताड़ लगाते हुए कहा है कि वह कोई प्लेयर नहीं है, उसे तो मैं भी अपनी बॉलिंग पर बोल्ड कर दूं.’
(@ANI) February 15, 2026
भारत ने सुपर 8 में कदम रखा
भारत की इस जीत ने न सिर्फ टूर्नामेंट में उसकी स्थिति मजबूत की है, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर खुशी भी ला दी है. सुपर 8 में प्रवेश के साथ टीम इंडिया ने खिताब की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है. नोएडा में फैंस ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ की. एक फैन ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं. ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की.’ वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, ‘भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. पाकिस्तान को हराने के बाद अलग ही मजा आता है. पूरी दुनिया में भारत के लिए तालियां बज रही हैं और हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं.’
(@ANI) February 15, 2026
(@ANI) February 15, 2026
(@ANI) February 15, 2026
(@ANI) February 15, 2026
क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया
उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, और मध्य प्रदेश तक क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर खुशी का इजहार किया. कानपुर में मैच खत्म होते ही फैंस ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. एक उत्साहित प्रशंसक ने कहा, ‘भारत ने आज मैच जीत लिया. टीम इंडिया की बैटिंग बहुत अच्छी थी. यह कोई आसान पारी नहीं थी, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.’ लोगों ने तिरंगा लहराते हुए टीम की जीत पर गर्व जताया.
