Somalia Plane Crash: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक भीषण विमान हादसा देखने को मिला. यहां एक यात्री विमान टेकऑफ के कुछ समय बाद ही हादसे का शिकार हो गया. यह घटना मएडन अड्डे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बताई जा रबी है. 50 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स के साथ प्लेन मोगादिशु से सोमालिया के गुरिएल शहर के लिए निकला था. राहत की बात ये है कि विमान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी की भी मौत नहीं हुई. 

समुद्र किनारे गिरा विमान 

बताया जा रहा है कि टेक ऑफ करने के लगभग 15 मिनट बाद ही विमान में टेक्निकल समस्या आ गई थी. स्थिति को संभालने के लिए पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट लाने की कोशिश की, हालांकि वह पूरी तरह कंट्रोल नहीं कर सके और विमान एयरपोर्ट के पश्चिमी छोर समुद्र किनारे गिर गया. घनास्थल एयरपोर्ट की दीवार और समुद्र तट के काफी करीब है.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विमान को जीमन पर गिरा हुआ देखा जा सकता है. वहीं यात्री भी विमान से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- VIDEO: बीच सड़क पुलिस का भेस बना हाईवे पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, कैशवैन लूटने की कोशिश; धमाके सा हिला इटली  

जीवित बचे सभी यात्री 

घटना का शिकार इस विमान को स्टार्स्की एयरलाइंस की ओर से ऑपरेट किया जा रहा था. यह सोमालिया की सबसे प्रमुख एयरलाइंस और टूरिज्म कंपनियों में से एक है. घटना को लेकर  सोमाली सिविल एविएशन अथॉरिटी (SCAA) के निदेशक अहमद मुअल्लिम हसन ने बताया कि जहाज में 55 लोग सवार थे, जिनमें 50 यात्रियों के साथ 5 क्रू मेंबर शामिल थे. सभी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया.  

ये भी पढ़ें- भारत के बाद अब यूनुस ने चुपचाप कर ली ट्रंप से डील, जीरो टैरिफ वाला किया समझौता; भारत के लिए खतरे की घंटी?  

बंद किया एयरपोर्ट 

घटना को लेकर एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद सबसे बड़ी चिंका यह थी कि विमान में आग न लग जाए. यह समुद्र किनारे गिरा था. इसलिए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे के बाद एडन अड्डे एयरपोर्ट को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया ताकि इमरजेंसी टीम घटनास्थल तक सही समय पर पहुंच पाए. बाद में एयरपोर्ट ऑपरेशन को वापस चालू कर दिया गया. SCAA की ओर से हादसे की जांच की जा रही है.