Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज उस्मान ख्वाजा का रिटायरमेंट पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है. नए साल की शुरुआत में ही उस्मान ने रिटायरमेंट का ऐलान किया और एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट उनका फेयरवेल मैच रहा. इस मूमेंट पर इंग्लैंड टीम से उनका मैदान में शानदार स्वागत हुआ और उन्हें टीम ने ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया. लेकिन ख्वाजा ज्यादा नहीं टिके और दहाई का आंकड़ा पार करने में भी कामयाब नहीं हुए. जिके बाद उनकी वाइफ लाइव मैच में काफी इमोशनल नजर आईं.
ख्वाजा को मिला ‘गॉर्ड ऑफ ओनर’
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ाती नजर आई. 160 रन के लक्ष्य पर उस्मान ख्वाजा की बैटिंग आनी मुश्किल दिख रही थी, लेकिन टीम ने 119 के स्कोर पर अपने 4 बल्लेबाजों को खो दिया. जिसके चलते उस्मान ख्वाजा 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे. लेकिन दहाई का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हुए. हालांकि, फेयरवेल मैच में उनका स्वागत शानदार अंदाज में हुआ. उन्हें इंग्लैंड की टीम ने ‘गॉर्ड ऑफ ओनर’ दिया.
(@CricCrazyJohns) January 8, 2026
कंट्रेवर्सी भरा रिटायरमेंट
उस्मान ख्वाजा का रिटायरमेंट कंट्रोवर्सी भरा रहा था. ख्वाजा ने रिटायरमेंट के ऐलान के वक्त पाकिस्तान मूल का होने के चलते ऑस्ट्रेलिया में भेदभाव का खुलासा किया था. जिसके बाद इस मुद्दे की दुनियाभर में चर्चा हुई. ख्वाजा के फ्लॉप होने के बाद उनकी वाइफ मैदान में इमोशनल नजर आईं. ख्वाजा ने उन्हें फ्लाइंग किस भी किया.
ये भी पढे़ं.. फेयरवेल मैच में फ्लॉप ख्वाजा.. इंग्लैंड ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, फूट-फूटकर रोईं वाइफ
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच
आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 160 रन के लक्ष्य को हासिल किया. टीम ने 5 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 4-1 से जीती. पहली पारी में भी ख्वाजा का बल्ला नहीं चला था. वह महज 17 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे थे. इंग्लैंड की टीम की तरफ से जैकेब बेथेल शानदार नजर आए जिन्होंने दमदार सेंचुरी ठोकी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हैरी ब्रूक, जो रूट और स्टीव स्मिथ ने शानदार पारियां खेलीं.
