Virat Kohli Instagram: विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है. अब उनकी प्रोफाइल साफ दिख रही है. पोस्ट की गई फोटो और वीडियो भी शो होने लगे हैं. ये उनके 274 मिलियन फैंस के लिए राहत की खबर है, जो कोहली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. जब कोहली का अकाउंट ‘User Not Found’ बता रहा था तो उनके चाहने वाले हैरान थे कि आखिर ये क्या हुआ? लेकिन अब कोहली की इंस्टा प्रोफाइल आसानी से देखी जा सकती है.
लेकिन सवाल ये है कि आखिर अकाउंट कई घंटों तक ‘प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है’ क्यों बता रहा था? इसका अब तक कोई कारण सामने नहीं आया है.
Add Zee News as a Preferred Source
