News in Brief

नई दिल्ली: बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से सीबीएसई और मध्य प्रदेश सहित कई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इसी बीच वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 जून से आयोजित नहीं की जाएंगी. इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा. इसको लेकर बोर्ड ने विभाग से परीक्षा स्थगित किए जाने को लेकर भी अपील की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्याणमॉय गांगुली ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. उसे देखते हुए इस वक्त परीक्षा आयोजित कराना किसी खतरे से कम नहीं होगा. इससे संक्रमण छात्रों के परिजनों के बीच भी फैल सकता है. हालांकि इस पर अंतिम फैसला ममता बनर्जी को लेना है. 

इसके अलावा कहा यह भी जा रहा है कि वेस्ट बंगाल बोर्ड की तरफ से 12वीं की परीक्षाओं को भी स्थगित किया जा सकता है. क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस वक्त प्रदेश में लोकल ट्रेनें बंद हैं. वहीं, बसों में सिर्फ 50 फीसदी यात्रियों के बैठने की अनुमति है. इससे छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत आ सकती है. ऐसे में 12वीं की परीक्षा की तारीखों को भी आगे बढ़ाया जा सकता है.

WATCH LIVE TV