

विंबलडन: स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) बेलारूस की एलियाकसांद्रा सेसनोविच के खिलाफ मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में दायें पैर में चोट के कारण विंबलडन (Wimbledon 2021) टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
23 में से सात ग्रैंडस्लैम एकल खिताब यहां जीतने वाली सेरेना (Serena Williams) उस समय मुकाबले से हट गई जब स्कोर पहले सेट में 3-3 से बराबर था.
विंबलडन से बाहर हुई सेरेना विलियम्स
किसी भी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के दौरान यह सिर्फ दूसरा मौका है जब सेरेना को मुकाबले के बीच से हटने को बाध्य होना पड़ा. इससे पहले 1998 में भी उन्हें ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के बीच से हटना पड़ा था.
Gut wrenching first set for Serena Williams. Tried to tough it out but clearly couldn’t power through. Hopefully not the end of Serena’s run.pic.twitter.com/6br2drkzVy
— SERVE AND VOLLEY (@Serveandvolley9) June 29, 2021
सेरेना (Serena Williams) ने दुनिया की 100वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले के बीच से हटने के बाद कहा, ‘आज मुकाबले से हटने से मेरा दिल टूट गया था’.
Serena Williams is in tears as she serves at 3-3.
She falls again, and retires.
She is in floods of tears as she waves to the crowd.
This absolutely cannot be how her career ends. It can’t. She HAS to come back.
She has to. pic.twitter.com/FQiRgemkda
— The Tennis Podcast (@TennisPodcast) June 29, 2021
उन्होंने कहा, ‘आज जब मैं कोर्ट पर उतरी और बाहर गई तो मैंने दर्शकों की शानदार गर्मजोशी और समर्थन को महसूस किया. यही मेरी दुनिया है’. वहीं सेसनोविच ने कहा, ‘वह बेजोड़ चैंपियन है और यह दुखद कहानी है’.
फेडरर ने दिया रिएक्शन
रोजर फेडरर को जब सेरेना के हटने के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा, ‘हे भगवान. मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा’.
सेरेना सिर्फ दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के पहले दौर से बाहर हुई हैं. इससे पहले 2012 में उन्हें वर्जीनी रजानों के खिलाफ फ्रेंच ओपन के पहले दौर में शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
गत चैंपियन सिमोना हालेप और चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं और अब सेरेना के हटने के बाद महिला एकल खिताब तक का सफर रोमांचक होने की उम्मीद है.

