News in Brief

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पहली बार एटीएम हैक करने की वारदात सामने आई है. यहां के सेक्टर- 65 के बहलोलपुर गांव में एक्सिस बैंक के एक एटीएम को हैक कर लिया गया. बताया जा रहा है कि इस हैकिंग के लिए मालवेयर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है और हैकर्स ने एटीएम मशीन से 9.60 लाख रुपये गायब कर लिए हैं. एक्सिस बैंक ने जब शाम को इसका ऑडिट किया तो हिसाब मैच नहीं हुआ, जिसके बाद जांच बैठाई गई. जांच में इस घटना का खुलासा हुआ. फिलहाल, मामले में कोतवाली फेज तीन पुलिस ने अज्ञात (व्यक्ति या गिरोह) के खिलाफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

गाजियाबाद बुजुर्ग पिटाई मामला: उमैद पहलवान पर लगी रासुका, पीड़ित से झूठा बयान दिलवाकर किया था फेसबुक लाइव

दो महीने पहले हैक कर लिया था एटीएम
पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है कि यह एटीएम एक्सिस बैंक का है. इस मशीन में पैसे डालने के लिए यूरोनेट सर्विसेज इंडिया नाम की कंपनी काम करती है. कुछ दिन पहले बैंक के ऑडिट में मालूम हुआ कि इस एटीएम से 9.60 लाख रुपये का हिसाब नहीं मिल रहा है. इंटर्नल इंवेस्टिगेशन में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. दो महीने पहले की एक फुटेज में दिखा कि कुछ लोग एटीएम के पास आए और उसके ऊपरी हिस्से को Master Key से खोल दिया. इसके बाद उसमें सॉफ्टवेयर या कोई डिवाइस डाला. ऐसा करते ही, कंप्यूटर का एक्सेस हैकर्स को मिल गया. मामला का संज्ञान हुआ तो यूरोनेट सर्विसेज इंडिया के एडवोकेट शहजाद अली ने कंपनी की तरफ से अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कराया. 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 21 सीटें भाजपा के हाथ में, 53 पर BJP Vs SP, जानें सपा कैसे देगी टक्कर

सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी
बीती सोमवार रात को केस फाइल होने के बाद मंगलवार की सुबह साइबर सेल और बैंक की एक एक्सपर्ट टीम वहां पहुंची और जांच शुरू की. मामले में पुलिस ने टेक्निकल एक्सपर्ट्स से एडवाइस लेकर हैकर्स का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है. वहीं, बताया जा रहा है कि सीसीटीवी क्लिप में मशीन को अवैध तरीके से खोलने वाले आरोपी साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने मशीन में कुछ (मालवेयर सॉफ्टवेयर) डाला है, जिसके बाद एटीएम से आराम से नोट निकल रहे हैं.

21 अधिकारियों के साथ UP Police के ‘बॉस’ भी आज हो रहे रिटायर, जानें कौन हो सकता है नया DGP

एक्सिस बैंक में ही हुईं दोनों वारदातें
पुलिस जांच में सामने आया है कि यही वह गैंग है, जिसने गाजियाबाद के नंद ग्राम के एक्सिस बैंक एटीएम में भी 17.50 लाख रुपये उड़ा लिए थे. गाजियाबाद में भी वह ऐसी पहली घटना थी. इसकी जांच अभी भी चल रही है. बताया जा रहा है कि दोनों जगह पर हुई इस वारदात में एक-दो दिन का ही गैप है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों वारदातों का मास्टरमाइंड एक ही गिरोह है. वहीं. दोनों घटनाएं एक्सिस बैंक की ही हैं. 

इसे कहते हैं प्यार, डॉगी को झुलाया घोड़े वाला झूला, साथ सुनाए मजेदार गाने

जानिए क्या है मालवेयर सॉफ्टवेयर
बता दें, मालवेयर एक खतरनाक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर होता है, जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर के कंटेंट, फाइल या इन्फॉर्मेशन की चोरी के लिए किया जाता है. इसके लिए गोपनीय जानकारी में सेंध लगाई जा सकती है. अब समय के साथ इसका इस्तेमाल एटीएम हैक करने के लिए किया जाने लगा है. एटीएम में डालते ही यह पूरे सिस्टम को खराब कर देता है.

WATCH LIVE TV