WPL 2026 प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है जिसमें आरसीबी की टीम रेस में सबसे आगे है. टीम इस टूर्नामेंट में जीत का पंजा लगा चुकी है और किसी भी टीम ने मंधाना की कप्तानी वाली इस टीम को शिकस्त नहीं दे पाई है. अब प्लेऑफ से पहले ये टीम और भी खतरनाक होने वाली है क्योंकि इस टीम की एक घातक पेसर पूरी तरह से फिट हो गई है और कमबैक करने के लिए तैयार है. ये वो खिलाड़ी है जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों से विरोधी टीम को पस्त करने का माद्दा रखती है. हालांकि, प्लेइंग-XI में जगह देना स्मृति मंधाना के लिए काफी चैलेंजिंग होगा.
कौन है ये खिलाड़ी?
ये कोई और नहीं बल्कि सीम बॉलिंग ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार चोट से उबरकर टीम से जुड़ गई हैं. वस्त्राकर के शामिल होने से मौजूदा डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की संभावनाएं और मजबूत होंगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अब तक लगातार 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. 2024 की चैंपियन का अगला मुकाबला शनिवार को बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा.
2024 में चोटिल हुईं थी वस्त्राकार
साल 2024 में कंधे की चोट के कारण वस्त्रकार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर होना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन किया. पूजा डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले आरसीबी से जुड़ने वाली थीं, लेकिन उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिसके चलते सीओई में और अधिक समय बिताना पड़ा. आरसीबी ने टीम में उनके कमबैक के लिए स्पेशल पोस्ट भी किया.
ये भी पढ़ें.. ‘वो जितनी गेंद पर फिफ्टी बनाता है, उतनी पर मैं खाता खोलता’, गावस्कर ने ली चुटकी?
RCB ने पोस्ट में लिखा
आरसीबी ने अपनी स्टार खिलाड़ी का स्वागत करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘रेड्स में पूजा वस्त्रकार की वापसी. उनके कदमों में अनुभव, दौड़ में जज्बा, हाथ में पेस और निचले क्रम में दमदार ताकत के साथ काम पूरा होता है. चोट से वापसी करते हुए पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, आलोचकों को गलत साबित करती हुईं। ट्वेल्थ मैन आर्मी, पूजा का स्वागत है. वह लाल, नीले और सुनहरे रंगों में अपना नया अध्याय शुरू कर रही हैं.’
