News in Brief

मुंबई में 6 फरवरी 2026 को ‘जी संवाद विद रियल हीरोज’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राजनीति, मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इवेंट की मेजबानी प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर ने की.दृष्टिवाधित चैंपियन बेटियों को सम्मानित किया गया और फिर उन्होंने दुनिया के सामने अपने संघर्षों को उजागर करते हुए बताए कैसे उन्होंने बुरी परस्थिति से उबरते हुए हर मुश्किलों को पार किया. दृष्टिवाधित महिला टीम की कप्तान दीपिका ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताता संघर्षों की पराकाष्टा को दुनिया के समक्ष उजागर किया.

कोहली से सीखी कप्तानी
कप्तान दीपिका ने बताया,’ कैसे वह स्कूल के दिनों से संघर्ष करती आ रही थी. 1 से 4 क्लास तक उन्हें खाने क भी नहीं होता था. इसके बाद उन्होंने बताया कैसे 11वीं क्लास में उन्होंने अपना पहला शतक जड़ा. आगे चलकर उन्हें कर्नाटक स्टेट टीम में खेलने का मौका मिल रहा था, जहां वह कैंप अटेंड कर रही थी और उनका आगे चलकर सेलेक्श हुआ. फिर उन्हें बर्मिंघम में एक टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला और वहां पर दीपिका ने गोल्ड मेडल जीतने का काम किया.  दीपिका ने अपने कप्तानी करने के अंदाज को विराट से प्रेरित बताया.’

गंगा ने बताई अपनी क्रिकेट जर्नी
उनके अलावा टीम की साथी खिलाड़ी ने गंगा ने भी अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए  कि कैसे 7 बहनों के बीच अकेली वह इस समस्या से जूझते आ रही थी. शुरुआत से ही काफी कुछ सहने के बात उन्हें पिता का सपोर्ट मिला. महाराष्ट्रे के सोलापुर से आने वाली गंगा ने खेल के प्रति अपने रुचि को आगे  बढ़ाते हुए बताया कि और बहनों से उन्हें अलग जीवन मिला और उन्हें विश्व चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

असम से दिल्ली तक का सफर
इसके अलावा मनोज मुंतशिर ने साथी खिलाड़ी सिमू से उनके संघर्ष के बारे में पूछा, तो उन्होंने इस बारे में बताया कि उनका संघर्ष शुरुआत से ही बहुत बड़ा रहा. बचपन में ही उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया था. उसके बाद वह दिल्ली पढ़ाई के लिए आई और फिर विक्लांग बोगी से वह क्रिकेट खेलने राजस्थान गई. फिर उनका संघर्ष वहीं  नहीं रूका वह आगे भी खेलती गई और लगातार उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने विश्व कप खेला और फिर बताया कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें खेल और हिम्मत को जमकर सराहा. 

ये भी पढ़ी: संजू सैमसन या ईशान किशन? टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा ओपनिंग, सूर्यकुमार यादव ने लगाई मुहर