World Economic Forum: स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में (WEF) में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दुनिया धीरे-धीरे किसी बदलाव नहीं बल्कि एक बड़ी टूट के दौर से गुजर रही है. उन्होंने अपने भाषण में साफतौर पर कहा कि अगर आप टेबल नहीं होंगे तो मेन्यू पर होंगे यानी अगर देशों फैसलों का हिस्सा नहीं बनेंगे तो उनके बारे में ही फैसले लिए जाएंगे. 

टैरिफ पर बोले कार्नी 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. वहीं men 2024 में कनाडा के लगभग 75 प्रतिशत निर्यात अमेरिका ने खरीदे. इसलिए मार्क कार्नी कनाडा के सामानों के लिए दूसरे ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल सिस्टम को सजा देने के हथियार की तरह और सप्लाई चेन की कमजोरियों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- दुनिया में अब नहीं चलेगी अमेरिका की दादागिरी…. दावोस में कनाडाई पीएम का ट्रंप को तंज, किस तरफ किया इशारा?  

Add Zee News as a Preferred Source

 

कमजोर देशों को दबाया जा रहा

कार्नी ने कहा कि जिन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन पर विश्व टिका था उनकी ताकत अब काफी कम हो चुकी है. उन्होंने माना कि कनाडा और दूसरे मिडिल पावर्स लंबे समय तक एक लॉ बेस्ड इंटरनेशनल ऑर्डर पर भरोसा करते रहे, जो पूरी तरह निष्पक्ष नहीं थी, लेकिन अब वह किसी काम की भी नहीं रही. उन्होंने कहा कि दुनिया अब शक्तियों के खुले कॉम्पिटीशन में पहुंच चुका है, जहां एक तरफ मजबूत देश अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं कमजोर देशों को नुकसान झेलना पड़ रहा है. उन्होंने कहा किकई देश  ऐसे माहौल में खुद को बचाने के लिए आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश खुद को किले में बंद कर देगा तो दुनिया और अधिक कमजोर, गरीब और अस्थिर हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें- ‘अमेरिकी टैरिफ धमकियों पर जवाब देने के बारे में सोचना भी ‘पागलपन…,’ ट्रंप के पर्सनल चैट लीक करने पर क्या बोले मैक्रों?  

 

हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा टैरिफ 

टैरिफ पर बात करते हुए कार्नी ने कहा कि पिछले लगभग 20 सालों में फाइनेंशियल प्रॉब्लम, कोविड जैसी महामारी, जियोपॉलिटिकल टेंशन और ऊर्जा संकट ने दिखा दिया है कि जरूरत से अधिक वैश्विकरण ने देशों को सुरक्षित करने के बदले केवल कमजोर किया है. उन्होंने कहा कि अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि बड़ी ताकतों की ओर से इसी एकीकरण को हथियार बनाया जा रहा है. दबाव बनाने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया जा रहा है.