News in Brief

The 50 Big Update: अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस शो के सेट पर फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. वहीं शो में नजर आने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं. कंफर्म नामों के बीच और भी नामों की चर्चा हो रही है. इन नामों में एक नाम बिग बॉस रनर अ फरहाना भट्ट का भी शामिल है. फैंस का मानना है कि फरहाना भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं. इस पर अब फरहाना भट्ट ने खुद खुलासा किया और बताया कि वो इस शो का हिस्सा होंगी या नहीं?

एक वीडियो क्लिप रेडिट पर वायरल
फरहाना भट्ट ने हाल ही में आए इंस्टा लाइव सेशन में इस बारे में बात की. जिसकी एक वीडियो क्लिप रेडिट पर तेजी से वायरल हो रही है. फरहाना भट्ट इस वायरल वीडियो में कह रही हैं कि वो ‘द 50 में नजर नहीं आएंगी.’    

BIGG boss 19 runner up – FARRHANA Bhatt says “no” to the 50 for this season , too soon after bb and not knowing what exactly the show is.
byu/natsu-dragneelgo inThe50IN

Add Zee News as a Preferred Source

यूजर्स ने उड़ाया फरहाना का मजाक 
बिग बॉस 19 की फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक फरहाना भट्ट थीं. फरहाना भट्ट ये आरोप लगा था कि वो बिग बॉस 19 की क्रिएटिव टीम में किसी को जानती थीं. इस वजह से वो शो में इतना आगे तक आ पाई थी. अब जब फरहाना ने कहा कि वो द 50 में नजर नहीं आएंगी तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. 

एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा ‘हां, आप द 50 में किसी को जानती नहीं होंगी, इसलिए शो में हिस्सा नहीं लेंगी.’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘अच्छा है अब थोड़ा आराम करिए.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘अगर मेकर्स या टीम से किसी को जानती होती तो आप इस शो में जरूर नजर आती.’

फरहाना का नाम इसमें भी शामिल 
बता दें कि ‘द 50’ के अलावा फरहाना भट्ट का नाम कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि इस पर फरहाना भट्ट रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती है. हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.