
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार रात 8.45 पर आयकर विभाग (Income Tax Department) का नया पोर्टल www.incometax.gov.in लॉन्च कर दिया. इस पोर्टल के लॉन्च होने से टैक्सपेयर्स को आईटीआर भुगतान करने में आसानी होगी. पोर्टल के साथकई और आधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं. आयकर विभाग का कहना है कि नया पोर्टल अधिक यूजर फ्रेंडली है और इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं.
यूपी की सहकारी चीनी मिलों में निकली भर्तियां, अभ्यर्थी 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
वेबसाइट एड्रेस बदलकर हुआ incometax.gov.in
इनकम टैक्स फाइलिंग की पुरानी वेबसाइट पिछले 6 दिनों से बंद थी, यूजर्स इसको एक्सेस नहीं कर सकते थे और 7 जून, 2020 से इस नए ई-फाइलिंग पोर्टल को लॉन्च किया गया. पहले वेबसाइट एड्रेस incometaxindiaefiling.gov.in था, जो अब बदलकर incometax.gov.in हो गया है.
पोर्टल पर कई नई सेवाएं देखी जा सकती हैं जैसे चयन और प्री-चैटबॉट सुविधा, पोर्टल पर टैक्स का भुगतान करने के कई तरीके, उपयोगकर्ता मैनुअल और वीडियो के साथ उन्नत सहायता करने के अच्छे तरीके, उपयोगकर्ता के अनुकूल डैशबोर्ड, सुरक्षित और आईटीआर चयन और पहले से भरे हुए आईटीआर में लॉगिन और विज़ार्ड-आधारित सहायता के लिए कई विकल्प हैं.
सालियां हो तो ऐसी, जूते चुराए नहीं छीनने के लिए जीजा से ही भिड़ गईं और फिर आपस में ही हो गई गुत्थम-गुत्था
नई वेबसाइट का लुक नीट एंड क्लीन
नई वेबसाइट का लुक काफी नीट और क्लीन है. इसका कलर पैलेट नीला और सफेद रखा गया है. इसमें ऊपर के बार में Individual/HUf, Company, Tax Professionals & Others, Downloads और Help का टैब है. इसके नीचे नए पोर्टल का एक गाइडेड टूर दिया गया है. इसके अलावा प्रोफाइल अपडेट करने, शिकायतें दर्ज कराने और आईटीआर भरने के लिए एक पहले से भरा हुआ फॉर्म उपलब्ध कराया गया है.
We are as excited about the new portal as our users!
We are at the final stages in the roll-out of the new portal and it will be available shortly. We appreciate your patience as we work towards making it operational soon.NewPortal— Income Tax India (IncomeTaxIndia) June 7, 2021
अयोध्या: सीएम योगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा को लिया गोद, मिलेंगी ये सुविधाएं
नई वेबसाइट की खास बातें
- नई वेबसाइट अधिक यूजर फ्रेंडली है. नई साइट पर इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग तेज होगी, ताकि टैक्सपेयर्स को जल्दी रिफंड मिल सके.
- पोर्टल द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण और लॉग इन करना होगा.
- यदि व्यक्ति पोर्टल का पंजीकृत उपयोगकर्ता नहीं है, तो वह ऊपरी दाएं कोने पर रजिस्टर पर क्लिक कर सकता है. पहले से पंजीकृत सदस्य अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं.
- नए Portal में एक नया टैक्स पेमेंट सिस्टम लाया गया है, जिसमें भुगतान के कई विकल्प होंगे, जैसे नेट बैंकिंग, UPI, RTGS, NEFT आदि.
- Tax Payers के लिए पोर्टल पर लॉगिन के बाद एक डैशबोर्ड दिखेगा, जहां पर सभी तरह की जरूरी जानकारी, अपलोड, पेंडिंग काम आदि दिखाई देगा.
- इंटरेक्टिव प्रश्नों के साथ एक निःशुल्क ITR तैयारी सॉफ्टवेयर उपलब्ध है.
- एक व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल देखने के लिए, कोई My Profile विकल्प पर क्लिक कर सकता है और देख सकता है, एडिट कर सकता है और व्यक्तिगत विवरण देख सकता है. यही नहीं पोर्टल को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है.
- आवेदन टैब पर क्लिक करने से व्यक्ति को आईटीआर फाइल करने और उसके लिए लागू फॉर्म के बारे में गाइड किया गया है. डिडक्शन, रिफंड की स्थिति, टैक्स स्लैब और अन्य संबंधित जानकारी भी वहां मौजूद है.
- Online और ऑफलाइन दोनों ही स्थितियों के लिए आईटीआर के लिए तैयारी करने का सॉफ्टवेयर मुफ्त में उपलब्ध है. प्री-फाइलिंग का विकल्प भी है, ताकि कम से कम डेटा एंट्री करनी पड़े.
- प्रश्नों को हल करने में सहायता के लिए एक चैटबॉट उपलब्ध है.
- नीचे स्क्रॉल करने पर कोई भी ई-सत्यापन, आधार को लिंक करने, रिफंड स्टेटस और आईटीआर स्थिति जानने जैसी सेवाओं को देखा जा सकता है.
- डेस्कटॉप पोर्टल की सभी जरूरी सुविधाएं मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध हैं.
18 जून से शुरू होगी भुगतान प्रणाली
इस पोर्टल पर नई कर भुगतान प्रणाली 18 जून से शुरू होगी. साथ ही बोर्ड ने कहा कि पोर्टल के साथ ही इसका एक मोबाइल ऐप भी जारी किया जाएगा. नई वेबसाइट का उद्देश्य करदाताओं को सुविधाजनक और आधुनिक तकनीक उपलब्ध करना है.
Video: हादसे ने छीना एक पैर, हौंसला ऐसा कि एक पैर पर ‘साल्सा’ कर मचाया धमाल
WATCH LIVE TV
