
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विंध्य और महाकौशल अंचल के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा. जिससे जमकर कोविड प्रोटोकाल की कर धज्जियां उडी. इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा. कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई हैं. कमलनाथ ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा.
कोरोना के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार
कमलनाथ ने कहा कोरोना से जो महामारी के हालात बने हैं उसके लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं. सेकेंड वेव की जानकारी महीनों से थी लेकिन किसी तरह की तैयारी नहीं की गई. वैक्सीन के डोज को लेकर चुनावो के कारण घोषणा तो कर दी गई लेकिन वैक्सीन का कहीं पता नहीं है. अब कहते हैं ग्लोबल टेंडर कराएंगे. कमलनाथ ने सवाल उठाया सीएम शिवराज सारे आंकड़े जनता के सामने क्यों नहीं रखते?
भाजपा धर्म की ठेकेदार नहीं
कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया. कमलनाथ ने कहा कि मोदी की सरकार को केंद्र में 7 साल 30 मई को पूरे हो रहे हैं. उन्हें जवाब देना चाहिए, बताना चाहिए कि क्या देश नारो पर ही चलेगा ? क्या हुआ रोजगार का ? कहां पहुंची महंगाई. वहीं कमलनाथ ने कहा कि भाजपा धर्म की ठेकेदार नहीं है. धार्मिक हम भी हैं लेकिन हम शो नहीं करते. उन्होंने कहा मैं कहीं भी धार्मिक स्थल जाता हूं तो बीजेपी के पेट मे दर्द होता है.
वैक्सीनेशन पर भी खड़े किए सवाल
कमलनाथ ने कहा कि जब सरकार के पास वैक्सीन नहीं थी तो सरकार ने इसकी घोषणा क्यों की.उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक चाल थी. उन्होंने कहा कि जब सरकार को युवाओं के वोट चाहिए थे तो सरकार ने युवाओं को वैक्सीनेशन फ्री करवाने का वादा कर दिया, जबकि देश में वैक्सीन उपलब्ध ही नहीं थी. वहीं केंद्र सरकार ने देश की चिंता किए बिना 6 करोड़ डोज विदेश भेज दिए. बाबा रामदेव के बारे में कमलनाथ ने कहा कि उन्हें उस विवाद की जानकारी तो नहीं है, लेकिन गांव में आज भी वैद्य ही इलाज दे रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः MP के इस जिले में वाहनों के लिए ई-पास लेना हुआ जरूरी, लापरवाही पर मिल सकती है ये सजा
WATCH LIVE TV
