News in Brief

उन्नाव: उन्नाव के 16 मेडिकल अफसरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. सभी मेडिकल अफसर सामुदायि‍क स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमि‍क स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी हैं. मेडिकल अफसरों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गलत ढंग से बात करने का आरोप लगाया है. सभी 16 प्रभारियों ने सीएमओ ऑफिस पहुंचकर डिप्टी सीएमओ तनमय कक्कड़ को इस्तीफे का पत्र  सौंप दिया. 

बेवजह बनाया जाता है दबाव 
बता दें कि सभी प्रभारियों की कोविड में ड्यूटी भी लगी है. एक डॉक्टर ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों पर बेवजह का दबाव बनाया जाता है. इससे पहले 2 प्रभारियों को गलत ढंग से हटाया जा चुका है. वहीं, इतनी बड़ी संख्या में इस्तीफे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. 

ये भी पढ़ें- अब किराएदार भी Aadhaar card पर अपडेट कर सकेंगे अपना एड्रेस, यहां जाने तरीका

सीएमो के आने के बाद उन्हें सौंपे जाएंगे इस्तीफा 
इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी सीएमओ तनमय कक्कड़ ने बताया कि सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है. सीएमओ फील्ड पर हैं, जब वो आएंगे तब उन्हें ये पेपर सौंप दिए जाएंगे.  

ये भी देखें-  बीच सड़क महिलाओं का देसी कैबरे; Viral Video देख हेलन भी हो जाएंगी फैन!

जिले में नहीं है ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत- जलशक्ति मंत्री 
वहीं, बुधवार को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भी उन्नाव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए. वहीं, मीडिया से बातचीत करते वक्त उन्होंने बताया कि जिले में होम आइसोलेट मरीजों को किट पहुंचाई जा रही है.  रेमिडिसीवीर इंजेक्शन, ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत नहीं है. बता दें कि जिले में इस समय 18 सौ से ज्यादा एक्टिव केस हैं.  

ये भी देखें- Viral Video: दोस्त नहीं पार कर पा रहा था रास्ता, गधे ने दिमाग लगाकर ऐसे की मदद

WATCH LIVE TV