
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांच चरम पर है. इस बीच बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर भारतीय टीम 3 वनडे, 3 टी20 और एक टेस्ट मैच खेलेगी. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है जबकि टेस्ट के लिए स्क्वॉड का ऐलान बाद में होगा.
मैच विनर हरलीन ड्रॉप
WPL 2026 में यूपी की बल्लेबाज हरलीन देओल छाई हुईं हैं. उन्होंने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ अंदाज से फिफ्टी ठोक अपने दम पर यूपी को पहली जीत दिलाई थी. अब उन्हें टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. हालांकि, वनडे स्क्वॉड में हरलीन का नाम देखने को मिल रहा है. टी20 में हरलीन की जगह भारती फुलमली का कमबैक हुआ है.
7 साल बाद कमबैक
WPL में भारती फुलमली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने लगातार दो मैच में अपनी पॉवरहिटिंग से सभी को प्रभावित किया. नतीजा ये कि उनका 7 साल बाद कमबैक देखने को मिला है. साल 2019 में उन्होंने टीम इंडिया में टी20 डेब्यू किया था और 2 मैच खेले थे जिसमें उनके नाम 23 रन दर्ज हैं. अब ये कमबैक उनके लिए बेहद खास होगा.
ये भी पढे़ं.. टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे, अब अचानक उठाया ये बड़ा कदम
ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
भारत की T20I टीम
हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), जी कमलिनी (WK), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, भारती फुलमली, श्रेयंका पाटिल.
भारत की ODI टीम
हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), जी कमलिनी (WK), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरलीन देओल.
