
अंशुल मुकाती/इंदौर: इंदौर के लोगों को प्रशासन ने राहत दे दी. कल यानी सोमवार से जिले में लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई है. नए आदेश के अनुसार किराना, ग्रॉसरी की दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुल खुलेंगी. यानी सोमवार से शुक्रवार शाम तक. दूध भी अब हफ्ते में 6 दिन मिलेगा. इसका समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है. इंदौर करीब 55 दिन बाद अनलॉक हो रहा है. शहर में कोरोना के केस भी कम हो गए हैं.
जिले में किराना दुकानों के खुलने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेग. इसके अलावा नाइट कर्फ्यू का समय भी बढ़ाया गया है. अब इंदौर में रात में 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. जबकि शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा.
Order 2600 2601 Hbtv News by dadan vishwakarma on Scribd
जारी आदेश में चोइथराम मंडी खुलेगी, लेकिन केवल प्याज की विक्री हो सकेगी. किराना की थोक दुकानें हफ्ते में 5 दिन सुबह 6 बजे से लेकर 5 बजे तक खुली रहेंगी. इंदौरियों के लिए ये निर्णय रविवार शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया है. हालांकि शादियों को लेकर अभी 15 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है. इंदौर में 12 अप्रैल से कर्फ्यू लगाया गया था. इंदौर क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक के बाद अनलॉक पर फैसला ,
7 जून से क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
– चोइथराम मंडी में सिर्फ प्याज मिलेगी.
– अनाज मंडियों में कोविड प्रोटोकाल का पालन कर खरीदी-बिक्री हो सकेगी.
– होटल और रेस्टोरेंट सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे.
– खेरची किराना दुकानें अब सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी.
– थोक बाजारों की किराना दुकान सिर्फ 5 दिन खुलेंगी.
– निर्माण कार्य सप्ताह में 6 दिन होंगे.
– मोटर-पम्प रिपेयरिंग दुकानें खुलेंगी.
– स्टेशनरी, थोक कॉपी किताबों की दुकान 5 दिन खुलेंगी.
– सीए, सीएस, टैक्स कंसल्टेंट, व्यापारियों, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट के ऑफिस एवं गोडाउन खुलेंगे.
– फोटोग्राफर की दुकान खुलेगी, फोटो फ्रेम बन सकेंगे.
WATCH LIVE TV
